मध्यप्रदेश। ‘ओ लड़का आंख मारे…’ AAP की विधायक कैंडिडेट ने लगाए ठुमके, डांस रील हुई वायरल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान 17 नवंबर को संपन्न हो चुका है. चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की नेत्री चाहत पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप की दमोह से टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय उम्मीदवार हैं. वह एक फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग ‘ओ लड़का आंख मारे’ पर ठुमका लगा रही हैं. आप की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली चाहत पांडेय इस वीडियो के जरिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इससे पहले भी आप नेत्री की कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनको काफी प्यार देते हैं.

मध्य प्रदेश की दमोह सीट से आप की उम्मीदवार चाहत पांडेय का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में आप प्रत्याशी चाहत पांडेय सिंबा फिल्म के गाने ‘ओ लड़का आंख मारे’ जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं. आप नेत्री चाहत के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खुब प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई चाहत के डांस मूव्स को पसंद करते हुए कुछ लिख रहा है तो कोई उनकी एक्सप्रेशन के बारे में बात कर रहा है. तो वहीं कुछ लोग उनकी इस वीडियो की निंदा कर रहे हैं.

2016 में की थी फिल्मी दुनिया में एंट्री 

बतां दें कि आम आदमी पार्टी की नेत्री चाहत पांडेय ने 2016 में पवित्र बंधन टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में अपना सफर शुरू किया था. उन्हें राधाकृष्णण में राधा के मुख्य किरदार निभाने के लिए चुना गया था, हालांकि बाद में उनकी जगह मल्लिका सिंह को ले लिया गया. 2019 में एक्ट्रेस को हमारी बहू सिल्क में मुख्य भूमिका मिली. इसके बाद चाहत को दुर्गा-माता की छाया और नाथ जेवर या जंजीर जैसे शो में देखा गया. जिसके बाद चाहत ने राजनीति में कदम रखने का फैसला किया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ज्वाइन की. पार्टी ज्वाइन करने के बाद आप ने चाहत को मध्य प्रदेश के दमोह सीट से उम्मीदवार बनाया.

 

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं प्यार

प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ. चुनाव के बाद आप की उम्मीदवार एक्ट्रेस चाहत पांडेय का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में चाहत ‘Simmba’ ‘फिल्म के गाने लड़का आंख मारे’ पर जमकर थिरक रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके ठुमके को खुब पसंद कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि आप की विधायक उम्मीदवार चाहत पांडेय गजब डांस करती है.

वहीं एक यूजर ने उनका पक्ष लेते हुए कहा कि वह एक एक्ट्रेस हैं और वह अपनी जिंदगी आजादी के साथ जी सकती हैं और जो मर्जी कर सकती हैं. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसकी लाइफ उसकी मर्जी वो जो चाहे करे, तुम कौन हो? बोलने वाले. तो कुछ यूजर चाहत के डांस वीडियो को जरिए बना कर आप पर निशाना साध रहे हैं. इसके बावजूद भी चाहत को वायरल वीडियो पर भर-भर कर प्यार मिल रहा है और यूजर्स हार्ट और फायर और लव इमोजी भेज रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *