विकास को लेकर नेताजी कर रहे थे गाली गलौज, गुस्साए मतदाता ने जड़ दिया थप्पड़ – देखे VIDEO

 

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) की वोटिंग हो चुकी है, नतीजों का इंतजार है. लेकिन स्थानीय स्तर पर सियासी चर्चाओं और वाद-विवाद का दौर थमा नहीं है. सतना के एक गांव में दो ग्रामीणों का चुनावी चर्चा पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. ग्रामीणों की सियासी बहस इतनी बढ़ गई कि वे मारपीट पर आमादा हो गए

ये वीडियो सतना के रामनगर के मड़वार गांव का है, जो 17 अक्टूबर का बताया जा रहा है. वीडियो में ग्रामीणों के बीच बैठे दो शख्स चुनावी मुद्दे पर बहस हो गई. गाली गलौज के बाद दोनों मारपीट करने पर उतारू हो गए.

BJP नेता के साथ बहस

एक शख्स जो कोटी और कुर्ता पहनकर नेता के लिबाज में वह बीजेपी का पक्षधर है. मड़वार गांव का रहने वाला ये शख्स रामनगर मंडल का महामंत्री राम सजीवन पटेल हैं, तो वहीं दूसरा शख्स गांव का आम मतदाता है, जिसने बीजेपी प्रत्याशी और पार्टी द्वारा कोई काम न करने का हवाला दिया. इस पर बीजेपी महामंत्री को गुस्सा आ गया. दोनों के बीच जमकर बहस होने लगी, फिर गाली गलौज हुई. इसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि मतदाता नेता जी के साथ हाथापाई पर उतर आया.

वायरल हो रहा वीडियो

गनीमत रही कि ग्रामीण मौके पर मौजूद थे और दोनों को पकड़ लिया. इस घटनाक्रम में अब तक थाने में कोई शिकायत तो दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पूरा घटनाक्रम किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है.

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, इसके बाद साफ होगा की प्रदेश की सत्ता की बागडोर किस पार्टी के हाथ में होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *