बैलगाड़ी रेस के दौरान बड़ा हादसा, सामने से आ रहे टेंपो में घुसा बैल- देखें VIDEO

धामनोद। गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे के लगभग कालीबावड़ी रोड पर 5 से 6 बैलगाड़ी चालक बैलगाड़ी की रेस लगा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग बाइक से आगे-आगे भी चल रहे थे। तेज बेलगाड़ियां सुनी सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान रोजाना की तरह टेम्पो (एमपी 09 आर 0515) का चालक दौलत चौहान निवासी ग्राम पंधानिया सब्जी मंडी जा रहा था कि अचानक एक बैलगाड़ी का बैल अनियंत्रित होकर तेजी से सामने से टेंपो में घुस गया।

इससे तेज टक्कर से बैल की चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उस मवेशी की जबान तक कट कर सड़क पर एक और गिर गई। वहीं टेंपो के सामने के कांच फूट गए, आगे नुकसान हुआ। टेंपो चालक दौलत चौहान को भी चेहरे और सर पर चोट आई है। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद भी सभी बैलगाड़ी वाले मृत बैल को वही छोड़ निकल गए।

यहां टेंपो चालक ने जब साथ चल रहे बाइक चालकों को रोकने की कोशिश की, तो वह एक बाइक (एमपी 11 जेडए 7638) वहीं छोड़कर वह भी निकला। इधर एक तरफ सड़क पर मृत बैल पड़ा था दूसरी तरफ दुर्घटनाग्रस्त टेंपो था, जिस कारण सुबह मंडी आने वाले जाने वाले वाहन एवं उस सड़क से गुजरने वाली बसें वहीं खड़ी हो गई। बाद में कुछ लोग पहुंचे, उन्होंने पुलिस से बात कर टेंपो साइड कर ट्रैफिक चालू करवाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *