मध्यप्रदेश। पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर – देखें VIDEO

 

बालाघाट में पुलिस ने 14 लाख के इनामी नक्सली चैतु उर्फ मड़काम हिड़मा को मुठभेड़ में मार गिराया। वह मलाजखंड दलम का सक्रिय सदस्य था और कई नक्सली वारदात में शामिल था।

मुठभेड़ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कान्हा नेशनल पार्क के सूपखार इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुई।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूपखार के खमको दादर जंगल में नक्सली इकट्ठा हुए हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस इनपुट पर हॉक फोर्स ने ऑपरेशन नक्सली शुरू किया। जवानों ने इलाके को घेर लिया और नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए कहा।

नक्सलियों ने हॉक फोर्स पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद वे भाग निकले। तलाशी अभियान में एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान चैतु उर्फ मड़काम हिड़मा के रूप में हुई।

कई दिन से तलाश में थी पुलिस

बालाघाट एसपी समीर सौरभ ने बताया, ’25 वर्षीय चैतु छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला था। पुलिस कई दिन से उसकी तलाश में थी। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किया गया है।’ उन्होंने दावा किया कि पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *