इंदौर। सराफा बाजार में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी – देखें VIDEO

इंदौर के सराफा बाजार में शुक्रवार देर शाम एक कच्चे मकान में आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। व्यस्ततम इलाका और संकरी गली होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल टीम को भी मौके पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

फायर कर्मियों की मानें तो आग लगने के बाद लगभग शाम 7 बजकर 35 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। मौके पर तीन से चार गाड़ी पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सिलेंडर फटने की बात भी सामने आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *