
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….आश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………….अमावस्या
दोप 04.28 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……..प्रातः 06.14.54 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.28.31 पर
सूर्य राशि…………………….कन्या
चन्द्र राशि……………………..सिंह
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र………………..पूर्वाफाल्गुनी
प्रातः 09.43 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग……………………………..शुभ
रात्रि 11.43 पर्यंत पश्चात शुक्ल
करण……………………………नाग
दोप 04.28 पर्यंत पश्चात किस्तुघ्न
ऋतु……………………………शरद
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
17 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.56 से 12.45 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.51 से 03.22 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:02:51 06:14:40
कन्या
06:14:40 08:25:19
तुला
08:25:19 10:39:56
वृश्चिक
10:39:56 12:56:07
धनु
12:56:07 15:01:45
मकर
15:01:45 16:48:54
कुम्भ
16:48:54 18:22:27
मीन
18:22:27 19:53:39
मेष
19:53:39 21:34:22
वृषभ
21:34:22 23:32:59
मिथुन
23:32:59 25:46:40
कर्क
25:46:40 28:02:51
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..8
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.49 से 12.20 तक चंचल
दोप. 12.20 से 01.51 तक लाभ
दोप. 01.51 से 03.22 तक अमृत
सायं 04.52 से 06.23 तक शुभ
सायं 06.23 से 07.53 तक अमृत
रात्रि 07.53 से 09.22 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सुभिक्षायै नम: ।।
? सुभाषितम् :-
षड्दोषा पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता ।
निद्रा तन्द्रा भयं क्रोधं आलस्यं दीर्घसूत्रता ॥
अर्थात :-
उन्नति की कामना करनेवाले ने निद्रा, तंद्रा, भय, क्रोध, आलस्य, और दीर्घसूत्रता (काम टालने की वृत्ति) का त्याग करना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
1. खराश या सूखी खाँसी के लिये अदरक और गुड़ –
गले में खराश या सूखी खाँसी होने पर पिसी हुई अदरक में गुड़ और घी मिलाकर खाएँ। गुड़ और घी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी किया जा सकता है। आराम मिलेगा।
2. दमे के लिये तुलसी और वासा –
दमे के रोगियों को तुलसी की १० पत्तियों के साथ वासा (अडूसा या वासक) का २५० मिलीलीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर दें। लगभग २१ दिनों तक सुबह यह काढ़ा पीने से आराम आ जाता है।
3. अरुचि के लिये मुनक्का हरड़ और चीनी –
भूख न लगती हो तो बराबर मात्रा में मुनक्का (बीज निकाल दें), हरड़ और चीनी को पीसकर चटनी बना लें। इसे पाँच छह ग्राम की मात्रा में (एक छोटा चम्मच), थोड़ा शहद मिला कर खाने से पहले दिन में दो बार चाटें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावट हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। बेवजह झगड़े की संभावना है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यावसायिक तथा सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थता महसूस करेंगे। बाहर घूमने-फिरने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय मनोरंजक व्यतीत होगा। घर से बाहर यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि हो सकती है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। हल्के हंसी-मजाक से बचें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य साधारणतया अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी प्रबुद्ध व प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों तथा पार्टनरों के साथ किसी कार्य के बारे में योजना बनेगी। आराम का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के बारे में चिंता हो सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। किसी तीर्थदर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यर्थ समय व्यतीत होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। बेवजह विवाद से बचें। किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
घर से बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी बड़े व वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से रुके काम बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद से बचें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आय में वृद्धि होगी। किसी स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ होने के योग हैं। प्रयास भरपूर करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। कोई बड़ी समस्या हो सकती है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मनपसंद भोजन के साथ प्राप्त होगा। जल्दबाजी से हानि की संभावना है। बौद्धिक तथा रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 सितंबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( शुद्ध ) कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सायं 04:34 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:28 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09:50 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दोपहर 03:10 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:53 से 03:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
–: विशेष :–
आज बुध चित्रा नक्षत्र में सायं 04:48 बजे , देवपितृ कार्य अमावस्या , सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध , संजामाता पूजन व पितृपक्ष पूर्ण , विश्वकर्मा पूजन । आज सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध करें , पितृ तर्पण करें तो पितृगणों की प्रसन्नता मिलती हैं । जय हो ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक र प्रसन्नता रहेगी । काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप आपकी सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे । साहित्यकला के क्षेत्र में भी अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे ।व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद – विवाद न हो ऐसा रुख रखें ।
वृषभ :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम रखे । जलाशय से दूर रहें । जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही – मुहर लगाते समय ध्यान रखे । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा । शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे । मन में उठती कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी ।
मिथुन :~ आज का दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । भाईयों के साथ मेलजोल से आप को लाभ होगा । मित्रों और स्वजनों से भी भेंट होगी । परंतु मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता रहेगी । समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा । आज कुछ अधिक ही भावुकता होगी ।
कर्क :~ आज आप के लिए लाभदायक है । परिवारजनों का सहयोग मिलेगा । वाणी की सुंदर शैली से आज आप का कार्य सरलता से हो जाएगा । मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन पर जाएँगे । सहकार्यकर के साथ निकटता का अनुभव होगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आज मन की प्रसन्नता आप के दिन के आनंद को बढा देगी ।
सिंह :~ आज के दिन आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबलयुक्त रहेगी । बडों से लाभ होगा । वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करें । पारिवारिक वातावरण में मेलजोल रहेगा । आज खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे ।
कन्या :~ मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दे । भ्रांति का निराकरण करें । किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें । आय से अधिक खर्च हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद आप को पिता और बडों का सहयोग रहेगा , इससे आप के मन से चिंता कम होकर मन प्रफुल्लित होगा । आरोग्य में असंतोष रहेगा ।
तुला :~ नए कार्य प्रारंभ न करें । आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा , जिससे मनोबल में कमी आएगी । व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र रहेगा । चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पडेगा । वाणी और व्यवहार में संयम रखें । खर्च की मात्रा आज अधिक रहेगी ।
वृश्चिक :~ व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपकी बहुत प्रशंसा होगी । कार्य सरलता से होंगे । स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है । सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी । मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा । आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें ।
धनु :~ आज आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा । व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न या विवाद की संभावना है , परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा । कार्य में सफलता प्राप्त होगी । कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढता रहेगा । स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है । पिता से लाभ होगा , साथ ही आरोग्य में सुधार होगा ।
मकर :~ आज बीमारी में खर्च अधिक होगा । आकस्मिक धन खर्च हो सकता है । पारिवार में उग्र बहस न हो इसका ध्यान रखें । बाहर के खान – पान को आज टाले । चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें । निरर्थक वाद – विवाद या चर्चा से दूर रहें ।
कुंभ :~ आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें । विद्यार्थियों का विद्याभ्यास अच्छा रहेगा । घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा । दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं । व्यावसाय में ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद – विवाद टाले । अधिक श्रम करने पर फल प्राप्ति मनवाँछित न होगी ।
मीन :~ आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । परिवार आज मेलजोल रहेंगा । दैनिक कार्य विलंब से होंगे । सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा । जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सामाजिक क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।