शख्स ने सोनू सूद से की मांग, ‘बिहार चुनाव के लिए BJP से टिकट दिलवा दो,एक्टर ने दिया दिलचस्प जवाब

कोरोना काल के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं. अनलॉक के दौर में भी उन्होंने खुद को विश्राम नहीं दिया है, बल्कि अभी भी सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाने वाले लोगों का हाथ थाम रहे हैं. सोनू सूद  ने अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों में बखूबी जगह बना ली है. सोनू सूद से अकसर फैंस ट्वीट करके उनसे मदद की गुहार लगाते है और खास बात तो यह है कि एक्टर लोगों का रिप्लाई भी बखूबी करते हैं. हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से बिहार चुनाव के लिए टिकट की मांग कर दी, जिसका एक्टर ने बखूबी जवाब दिया.
सोनू सूद  से मदद मांगते हुए शख्स ने ट्वीट किया: “सोनू सूद सर इस बार हमें बिहार के ( भागलपुर ) से विधानसभा चुनाव लड़ना हैं. और जीत कर सेवा करना है, बस सोनू सर आप सिर्फ मुझे भाजपा से टिकट दिला दो.” सोनू सूद ने इसका जवाब करते हुए लिखा: “बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के अलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई.” सोनू सूद ने इस तरह शख्स को जवाब दिया कि वो इस तरह का टिकट नहीं दिलवाते हैं. उनके इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
सोनू मदद के मामले में काफ़ी आगे निकल गये हैं। बेरोज़गार हुए लोगों को काम-धंधा दिलवाने के साथ वो ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे हैं। सोनू सूद ने हाल ही में बच्चों को स्कॉलरशिप देने के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया है, ताकि उनकी शिक्षा में किसी तरह की कमी ना आने पाये। सोनू ने अपनी मां के नाम पर यह स्कॉलरशिप शुरू की है।

एक्टर ने एक ट्वीट कर बताया था- ”हमारा भविष्य हमारी काबिलियत और मेहनत तय करेगी। हम कहां से हैं, हमारी आर्थिक स्थिति का इस से कोई सम्बन्ध नहीं। मेरी एक कोशिश इस तरफ-स्कूल के बाद की पढ़ाई के लिए फुल स्कॉलरशिप…ताकि आप आगे बढ़ें और देश की तरक्की में योगदान दें। Email करें scholarships@sonusood.me”

लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों की मदद को लेकर सानू ने कहा था- ”पिछले करीब साढ़े तीन महीने एक तरीके से मेरे लिए जीवन को बदलने वाले अनुभव रहे। माइग्रेंट्स के साथ 16 से 18 घंटे रहना और उनका दर्द बंटना। मैं जब उनको उनके घर के लिए अलविदा कहने जाता था, तब मेरा दिल खुशियों से भर जाता था। उनके चेहरे पर मुस्कान, उनकी आंखों में खुशी के आंसू, मेरी लाइफ के सबसे स्पेशल अनुभव रहे। मैं वादा करता हूं कि मैं तब तक काम करता रहूंगा, जब तक आखिरी माइग्रेंट अपने घर और प्रियजनों के पास नहीं पहुंच जाता।” सोनू ने इसके अलावा मुंबई पुलिस को 25 हज़ार फेस शील्ड भी डोनेट की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *