स्टार्ट-अप कंपनी की CEO ने की अपने ही चार साल के बेटे की हत्या, बैग में बेटे की लाश के साथ बेंगलुरु में हुई गिरफ़्तार

बेंगलुरु: एक स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ (Bengaluru CEO Kills Her 4-Year-Old Son) ने अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी. यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है. जानकारी के मुताबिक, एक 39 वर्षीय महिला सीईओ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला ने नॉर्थ गोवा में अपने बेटे की हत्या की और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई. हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सूचना सेठ (Suchana Seth) के रूप में की गई है. सूचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं. उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था. सूचना सेठ ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली. फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है. महिला कर्नाटक के चित्रदुर्ग पहुंच चुकी थी.

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने रूम से चेकआउट किया तो साफ-सफाई करने आए कर्मचारी ने खून का धब्बा देखा, सोमवार, 8 जनवरी की सुबह सूचना सेठ अपना बैग लेकर जिस रूम से वापस जाने के लिए निकली थीं, उस रूम में खून के धब्बे मिले थे. सेठ सोमवार को अकेले कमरे से बाहर निकली और होटल के कर्मचारियों से बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा. स्टाफ ने फ्लाइट लेने की सलाह दी मगर सूचना सेठ ने टैक्सी के लिए कहा. स्टाफ ने बताया कि बार-बार सूचना टैक्सी बुक करने पर जोर दे रही थी. स्टाफ ने गौर किया कि उसका बेटा गायब है. उनके जाने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ ने उनके अपार्टमेंट में खून के धब्बे भी देखे थे.

बेटा साथ नहीं था

स्टाफ ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर को फोन किया गया और सेठ से बात करने पर उसने पुलिस को बताया कि बेटा दोस्त के साथ है और पता भी दिया वो फर्जी निकला.इसके बाद पुलिस ने दोबारा ड्राइवर को फोन किया और कोंकणी भाषा में बात की ताकि महिला को समझ ना आए. पुलिस ने ड्राइवर से कहा कि पास के पुलिस स्टेशन में गाड़ी ले जाए. ड्राइवर चित्रदुर्ग (यानी बेंगलुरु से करीब 200 किलोमीटर दूर) के पुलिस स्टेशन ले गया. चित्रदुर्ग पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया. फिलहाल महिला को गोवा पूछताछ के लिए ले जाया गया है.

पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस ने सूचना सेठ को स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया और उनके बेटे के शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस को शव सूचना के बैग के अंदर मिला, जिसके साथ सूचना सेठ यात्रा कर रही थी. Mindful AI Lab के लिंक्डइन पेज के अनुसार, सूचना सेठ 2021 के लिए AI Ethics में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक हैं. उनके खुद के लिंक्डइन अकाउंट में कहा गया है कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो थीं और एक डेटा साइंटिस्ट थीं, जिनके पास डेटा साइंस टीमों के साथ काम करने का 12 वर्षों का अनुभव है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *