
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी कैंपेन को उस समय जोरदार झटका लगा जब एक पूर्व मॉडल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया। मॉडल एमी डोरिस ने आरोप लगाया है कि 23 साल पहले ओपन टेनिस चैंपियनशिप के दौरान ट्रंप ने उनके साथ जोर जबरदस्ती की थी। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनके वकीलों ने दावा किया है कि तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का आरोप लगाया गया है।
ऐमी डोरिस ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘उन्होंने अपनी जीभ को मेरे गले में लगाया था और मैं उन्हें धक्का दे रही थी. इसके बाद उनकी पकड़ मजबूत होती गई और उनके हाथ मेरे शरीर के अंगों पर चलने लगे.’ ऐसी के अनुसार, ‘मैं उनकी पकड़ में थी और इससे बाहर नहीं निकल सकी.’ गौरतलब है कि ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना कोई नई बात नहीं है, अब तक एक दर्जन से अधिक बार उन पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं. इसमें अमेरिका की एक शीर्ष कॉलमिस्ट ई. जीन केरोल भी शामिल हैं जिन्होंने दावा किया था कि ट्रंप ने 1990 के दशक के मध्य में एक डिपार्टमेंट स्टोर के चेजिंग रूप में उनके साथ रेप किया था.
वर्ष 2016 के चुनाव के कुछ समय पहले वर्ष 2005 का एक टेप सामने आया था जिसमें डोनाल्ड ट्रंप कथित तौर पर शेखी बघारते हुए यह बता रहे थे कि किस तरह उनकी प्रसिद्धि ने उन्हें महिलाओं पर ‘मनमानी’ करने की इजाजत दी है. ट्रंप ने मजाक बताते हुए इसे खारिज कर दिया था और बाद मेेंें माफी मांगी थी. इस कथित घटना के समय डोरिस 24 वर्ष की थी जबकि ट्रंप 51 वर्ष के थे और उनकी शादी, दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स से हुई थी. आरोप लगाने वाली ऐमी ने द गार्जियन को ऐसे कई फोटो भी उपलब्ध कराए हैं जिसमें उसे ट्रंप के साथ देखा जा सकता है.