इंदौर आबकारी विभाग की कार्यवाही

दिनांक 17/09/2020 को *कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव कुमार द्विवेदी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत बम्बई बाजार के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज आरोपी राहुल पिता शंकर लाल निवासी पिप्लिया राव के मकान से 350 पाव देशी मदिरा प्लेन के जप्त कर आरोपी को मोके से गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 26250/-रुपए है।

आज की कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी *किरण सिंह ,व आबकारी उपनिरिक्षक *बी डी अहीरवार * ने की।
एवं मुख्य आबकारी आरक्षक बाबू लाल दुबे का सराहनीय योग्यदान रहा ।

 

                 

 

 

 

 

 

दिनांक 18/09/2020 को *कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव कुमार द्विवेदी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत महु अ व महू ब, के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।

आज महू के ग्राम पत्थरनाला , ग्राम हरसोला तालाब ,जामली तालाब व अन्य स्थानों पर व नाले में दबिश दी गयी ।

आज की कार्यवाही में कुल 12 छापे में 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)के तहत पंजीबध्द किया गया। आरोपी मोके से फरार हो गए।आज की कार्यवाही में 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की व 3500kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नस्ट किया गया । जप्त मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 03 लाख 05 हज़ार 500 रुपए है।

आज की कार्यवाही ,आबकारी उपनिरिक्षक मनीष राठौर,के सी रोईवाल व मनमोहन शर्मा ने की।
एवं आबकारी आरक्षक सावन सिसौदिया, अजय चंद्रवाल,ओम प्रकाश राठोड का सराहनीय योग्यदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *