नीमच में दिनदहाड़े शराब कारोबारी पर जानलेवा हमला, जवाबी फायरिंग में एक हमलावर की मौत – देखें VIDEO

जवाबी फायरिंग में घायल हमलावर को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नीमच में समाजसेवी और शराब कारोबारी अशोक अरोरा गंगानगर पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें वे घायल हो गए।

घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि अशोक अरोरा ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। वहीं एक अन्य आरोपी भाग गया।

मौके से एक पिस्टल और कुछ राउंड भी बरामद हुए है।

कार में दो हमलावर थे, पहचान में जुटी पुलिस

एसपी अमित कुमार सोलानी ने बताया कि कार में दो हमलावर थे। इनमें से एक की मौत हो गई। इनकी पहचान की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें इस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया।

शराब करोबारी अशोक अरोरा गंगानगरह हमले में घायल हो गया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *