
इंदौर के कनाड़िया इलाके में रहने वाली एक महिला के फ्लैट में उसके दोस्त ने आग लगा दी। फिर कॉल कर बताया। पीड़िता जब अपने फ्लैट पर पहुंची तो फर्नीचर जला हुआ था। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आगजनी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक 34 साल की महिला निवासी आलोक नगर की शिकायत पर तरूण ढकेता, निवासी लिटिल वंडर स्कूल, सुखलिया के खिलाफ आगजनी और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि तरूण और उसकी अच्छी दोस्ती थी। लेकिन कुछ समय से उससे बात बंद कर दी। तरूण इस बात से नाराज था। उसने धमकी देते हुए कहां कि सब कुछ बर्बाद कर देगा। इसके बाद तरूण ने रविवार रात रितु को कॉल किया और कहा कि तेरे फ्लैट में आग लगा दी है।
इसके बाद कॉल कट कर दिया। रितु जब घर पहुंची तो फ्लैट के अंदर सब कुछ जल चुका था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।