इंदौर। पतंग उड़ाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, डंडे और हॉकी से हुई जमकर मारपीट – देखें VIDEO

इंदौर के सिलावटपुरा इलाके में पतंग उड़ाने की बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष डंडे और हॉकी लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना सोमवार की है। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक नजमा हनीफ की शिकायत पर सोनू, वसीम, जावेद, इमरान, शाहिद और एब्यूजर अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी सिलावटपुरा के रहने वाले हैं। मोहम्मद वसीम की शिकायत पर हनीफ, गुड्डू, नौशाद और बिलाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि वसीम के बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान आपस में दूसरे पक्ष के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तीन से ज्यादा लोग घायल हुए है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *