आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
   ?? सुप्रभातम् ? ?
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..पंचमी
रात्रि 11.25 पर्यंत पश्चात षष्ठी
सूर्योदय……….प्रातः 06.15.33 पर
सूर्यास्त………संध्या 06.24.41 पर
सूर्य राशि………………………कन्या
चन्द्र राशि………………………तुला
गुरु राशि…………………………धनु
नक्षत्र……………………….विशाखा
रात्रि 08.47 पर्यंत पश्चात अनुराधा
योग……………………………वैधृति
प्रातः 07.50 पर्यंत पश्चात प्रीती
करण…………………………….बव
दोप 01.05 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….शरद
दिन…………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
21 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.55 से 12.43 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.49 से 09.19 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:58:54 08:09:33
तुला
08:09:33 10:24:10
वृश्चिक
10:24:10 12:40:21
धनु
12:40:21 14:45:59
मकर
14:45:59 16:33:08
कुम्भ
16:33:08 18:06:41
मीन
18:06:41 19:37:53
मेष
19:37:53 21:18:36
वृषभ
21:18:36 23:17:13
मिथुन
23:17:13 25:30:54
कर्क
25:30:54 27:47:05
सिंह
27:47:05 29:58:54
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..3
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.18 से 07.48 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.48 तक शुभ
दोप. 01.49 से 03.19 तक चंचल
अप. 03.19 से 04.49 तक लाभ
सायं 04.49 से 06.19 तक अमृत
सायं 06.19 से 07.49 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
।।  ॐ हरिप्रियायै नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
मलं स्वर्णगतं वह्निः हंसः क्षीरगतं जलम् ।
यथा पृथक्करोत्येवं जन्तोः कर्ममलं तपः ॥
अर्थात :-
जैसे सुवर्ण में रहे हुए मल को अग्नि, और दूध में रहे हुए पानी को हंस पृथक् करता है, उसी प्रकार तप प्राणीयों के कर्ममल को पृथक् करता है ।
? आरोग्यं :-
बालों को काले बनाये रखने के घरेलु नुस्खे –
—  सूखे आंवले का चूर्ण और नींबू  का रस मिलाकर बालों में एक घंटे तक लगा कर रखें। फिर धो लें। शैम्पू ना लगाएं। इससे बाल लम्बे समय तक काले बने रहते है।
—  करी पत्ता को नारियल के तेल में काला होने तक गर्म करें। ठंडा होने पर छान कर बोतल में भर लें। इस तेल की नियमित मालिश करने से बाल जल्दी सफ़ेद नहीं होंगे।
—  शेम्पू की जगह हर्बल सामानों का उपयोग करे जैसे आँवला, अरीठा, शिकाकाई से बालो को धोये। एक  कटोरी दही में दो चम्मच बेसन मिलाकर बालों में हल्के हाथ से जड़ों में लगाकर पॉँच मिनट बाद धोएँ। मुल्तानी मिटटी में एक चम्मच नींबू  का रस मिलाकर उपयोग में  लाए।
—  अपने आहार में नियमित रूप से आंवले का प्रयोग करे।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें। सफलता प्राप्त होगी। घर-दुकान व शोरूम इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ होने के योग हैं। जल्दबाजी न करें ।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए-नए विचार मन में आएंगे ।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शारीरिक कष्ट के योग हैं। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। कोई बुरी खबर मिल सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा ।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
?? राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। जोखिम न लें। व्यापार अच्छा चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संतान पक्ष से अध्ययन तथा स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता का वातावरण बन सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों में सुधार होगा। किसी विशेष वस्तु से भय रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्य अनुकूल होंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें, विशेषकर गृहिणियां सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अतिमुखरता हानि देगी। राजभय रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 21 सितंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 11:45 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:24 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र रात्रि 08:51 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि में दोपहर 03:19 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:46 से 09:16 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:48 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करें । जय हो  ।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज दिन का प्रारंभ आनंद – प्रमोद में बीतेगा । शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते , वह आप ही के हित में रहेगा । राग – द्वेष से दूर रहे तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चले । स्वास्थ्य भी संभाले । गहन चिंतन – मनन आपके मन को शांति प्रदान करेगा ।
          वृषभ :~ व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी । सहकर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ भी होगा । प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आप के मन को प्रफुल्लित करेंगे । मान – सन्मान मिलेगा ।
          मिथुन :~ आज का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा । शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे । मध्याहन के बाद व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ  होगा । घर में शांति का वातावरण रहेगा । विरोधियों और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष आप विजयी होंगे । सह कर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा ।
          कर्क :~ हताशा मानसिकरुप से अस्वस्थ बनाएगी । जिस के कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता रहेगी । जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएँ होगी । मध्याहन के बाद आप सुख – शांति रहेगी । मित्रों से सहयोग मिलेगा , शारीरिक स्फूर्ति होगी । अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे ।
          सिंह :~ विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे । धन लाभ होगा । नए कार्य के लिए अच्छा समय है । निवेशकारों के लिए दिन लाभदायी है । परंतु मध्याहन के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे । मानसिक हताशा होगी । शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पडेगा । पारिवारिक तथा जमीन – जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएँ होंगी ।
          कन्या :~ अपने मन की दुविधा हो तो नए कार्य का प्रारंभ न करें । वाणी पर संयम न होने से मनदुःख होगा । परिवार मे वाद – विवाद हो सकता है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें । परंतु मध्याहन के बाद आप का समय अनूकुल होगा । भाग्यवृद्धि के संकेत हैं ।
          तुला :~ शारीरिक और मानसिक से  स्वस्थ रहेंगे । वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को करना सरल हो जाएगा । वस्ताभूषण और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा । मध्याहन के बाद आप का मन दुविधा  में रहेगा , जिससे आप को निर्णय लेने में कठिनाई होगी । परिवारजनों के साथ वाद – विवाद टाले ।
         वृश्चिक :~ आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है । सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे । आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे । आज आपका आत्मविश्वास बढेगा ।
          धनु :~ व्यावसाय में आज लाभकारी दिन है । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । कार्य में पदोन्नति होगी । मित्रों के साथ बाहर जाना होगा । व्यापारीवर्ग को लाभ होगा । अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है । व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दे । अपनी वाणी पर संयम रखें ।
          मकर :~ आज गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । व्यावसाय मे अनुकूल वातावरण रहेगा । सह कर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । आय में वृद्धि है । व्यापारियों को व्यापार से लाभ होगा ।
          कुंभ :~ आज बौद्धिक कार्य , नवसर्जन और लेखन – प्रवृत्ति में उलझे रहेंगे । नए कार्य आज प्रारंभ कर सकते हैं । व्यवसाय में लाभ होगा । थोडा़ संभलकर चले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।  माता से लाभ होगा ।
          मीन :~ आज आप वाणी और व्यवहार संयमित रखें । हितशत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है । मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यावसाय मे सहयोग मिलेगा । किसी वाद-विवाद में न पडें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *