

आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के द्वारा दिये निर्देश पर आज दिनांक 21/09/2020 को कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव कुमार द्विवेदी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत महु अ व महू ब, के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज महू के ग्राम पत्थरनाला , ग्राम ,नया पूरा,कतकतपुरा व अन्य स्थानों पर व नाले में दबिश दी गयी ।
आज की कार्यवाही में कुल 8 छापे में 7 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)के तहत पंजीबध्द किया गया। आरोपी मोके से फरार हो गए।आज की कार्यवाही में 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की व 1000kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नस्ट किया गया । जप्त मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 01लाख 10 हज़ार 500 रुपए है।
आज की कार्यवाही ,आबकारी उपनिरिक्षक मनीष राठौर,के सी रोईवाल व मनमोहन शर्मा ने की।
एवं आबकारी आरक्षक सावन सिसौदिया, अजय चंद्रवाल,ओम प्रकाश राठोड का सराहनीय योग्यदान रहा ।

नशे के खिलाफ इंदौर एक्सरसाइज की एक और कार्रवाई
इंदौर जिले में आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण ,परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत
* सहायक आयुक्त आबकारी जिला इंदौर के आदेश एवं कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी व सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाह एवं दिलीप खंडाते के निर्देशन में* दिनांक 20/09/20 की रात्रि को गश्त के दौरान बाइक से शाराब तस्करी होने की मुखबिर से प्राप्त सूचना पर काछी मोहल्ला सर्किल इंचार्ज मीरा सिंह ने भूरी टेकरी रोड पर घेराबंदी कर सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी09एनडी3939 समेत 320 पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर ली,जिसकी कुल मात्रा 57.6 बल्क लीटर थी जब्त कर ली। लेकिन मौके से आरोपी पवन राठौर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी पवन राठौर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। प्रकरण में जप्तशुदा मदिरा की कीमत 24 हजार रुपए और बाइक की कीमत 20 हजार रुपए है।
विशेष सहयोग
इस कार्रवाई में काछी मोहल्ला सर्किल इंचार्ज मीरा सिंह के साथ निशा शेखावत, विजय सूर्या और मुख्य आरक्षक केके भदौरिया का विशेष सहयोग रहा।

आज प्रातः इंदौर जिला उड़नदस्ता बल जिसकी अगुवाई आबकारी उप निरीक्षक श्री शालिनी सिंह कर रही थी ।महू मानपुर क्षेत्र में मां वैष्णव ढाबा के पास गाड़ी के अंदर शराब से भरी हुई पेटियाँ दिखाई दी गाड़ी को रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक ने वाहन को धक्का देते हुए यूटर्न किया व धार की ओर तेजी से भागा पीछा करने पर गाड़ी कच्ची मिट्टी के रास्ते से होते हुए आगे बढ़ी आगे जाकर वाहन चालक ने गाड़ी बंद कर चाबी लेकर फरार हो गए गाड़ी।सफेद कलर की स्कॉर्पियो क्रमांक एमएच 06 ax 101 मे भारी मात्रा में विदेशी मदिरा धार जिले के ग्राम भगवानीया हीरापुर मे खडी कर आरोपी फरार हो गए थे। जिस ग्राम में गाडी खड़ी थी यह धार जिले के अंतर्गत आता है ।इस क्षेत्र के वृत्त उपनिरीक्षक एवं धामनोद वृत्त के प्रभारी श्री शिव सिंह नाथ भी मौके पर पहुंच गए दोनों जिलों के संयुक्त बल उपायुक्त आबकारी इंदौर संभाग के निर्देशन में काम कर रहे थे के आदेशानुसार प्रकरण को आबकारी जिला धार द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर आबकारी उपनिरीक्षक धामनोद द्वारा प्रकरण मे विवेचना की जा रही है इस प्रकार को पकड़ने में इंदौर जिले की आबकारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह आरक्षक सुरेश एवं धार जिले की आबकारी स्टाफ का विशेष योगदान रहा