कोरोना मुक्त हुए बीजेपी MLA मधु श्रीवास्तव बिना मास्क मंदिर में नाचे, खुद को बताया बाहुबली

 

गुजरात के भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव किसी न किसी तरह हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब इनका ये वीडियो ही देख लीजिए। इस वीडियो में वे एक हनुमान मंदिर में भजनों की धुनों पर नाचते नजर आ रहे हैं। वडोदरा के वाघोडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक मधु श्रीवास्तव शुक्रवार को कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके दूसरे ही दिन शनिवार को वडोदरा के गाजरावाडी हनुमान मंदिर जा पहुंचे, जहां भजनों पर खूब झूमे।

मास्क नहीं पहने होने पर हो रहा विवाद
श्रीवास्तव का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यह विवाद भी उठ रहा है कि उन्होंने इस दौरान मास्क नहीं लगा रहा था। लोग सवाल उठा रहे हैं कि वे खुद कोरोना पॉजीटिव थे। इसलिए उन्हें तो खासतौर से सावधानी रखनी चाहिए थी। इतना ही नहीं, उनके साथ उनके समर्थक भी बिना मास्क के ही नजर आ रहे थे।

अस्पताल से वीडियो जारी कर खुद को बताया था बाहुबली
कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें वडोदरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एडमिट होने के पहले दिन ही श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी कर खुद को बाहुबली बताया था। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे थे कि ‘मैं बाहुबली हूं, कोरोना मेरे कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *