दिनांक=22-सितम्बर-2020-मंगलवार
?
?सुबह देश,राज्यों,से बड़ी खबरें?
===========================
1 रबी की फसलों का MSP बढ़ाए जाने को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, बोले- करोड़ों किसानों को होगा फायदा
2 किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। अन्नदाताओं के हित में काम करने की हमारी प्राथमिकताओं के अनुरूप कैबिनेट ने एमएसपी बढ़ाने का एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।: पीएम मोदी
3 सरसों एवं रेपसीड का समर्थन मूल्य 4650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित। सरसों एवं रेपसीड के समर्थन मूल्य में 225 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धिः नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री
4 चना का समर्थन मूल्य 5100 रूपए प्रति क्विंटल घोषित। चने के समर्थन मूल्य में 225 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धिः कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
5 मसूर का समर्थन मूल्य 5100 रूपए प्रति क्विंटल घोषित। मसूर के समर्थन मूल्य में 300 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धिः कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
6 जौं का समर्थन मूल्य 1600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित। जौं के समर्थन मूल्य में 75 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धिः नरेंद्र सिंह तोमर
7 सरकार ने गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया
8 राज्यसभा में बिल बिना वोटिंग के पास हो गया, जिसका विपक्ष के सांसदों ने विरोध किया। सरकार और अधिकारियों की गलती है, लेकिन विपक्षी सांसदों को सजा दी जा रही हैः गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस
9 रघुराम राजन बोले- कुछ सरकारी बैंकों का हो निजीकरण, NPA से निपटने को ‘बैड बैंक’ का सुझाव
10 दिल्ली में कोरोना वायरस के 2548 नए मामले आए सामने, 32 लोगों की मौत
11 राजस्थान में कोरोना के 1892 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 16 की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 1,16,881 हुए
12 महाराष्ट्र में कोरोना के 15,738 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 344 की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 12,24,380 हुए, अब तक 33,015 की मौतः राज्य सरकार
13 विदेशी चंदा कानून लोकसभा में हुआ पास, NGO रजिस्ट्रेशन के लिए आधार जरूरी
14 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: रविशंकर प्रसाद बोले- विपक्षी पार्टियों को बिहार में जवाब मिलेगा
15 गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार का हर दिन हर क्षण किसानों और गरीबों को समर्पित
16 भारतीय नौसैना पहली बार वॉरशिप पर महिला ऑफिसर्स की करेगी तैनाती
17 राजस्थान: पंचायत चुनाव, सरपंच पद पर 5388 और पंच सीट पर 11890 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में
18 IPL 2020 SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हराया
================°============
सोना – १२४४ =५०४७१
चांदी – ६५६१ = ६१३१६