
धार में प्राइवेट स्कूल में पदस्थ एक लेडी टीचर की हत्या कर दी गई। रविवार रात को घर में ही उसकी लाश मिली है। गले के पास धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। हाथ भी बंधे मिले।
मामला कृष्ण कॉलोनी का है। सूचना पर कोतवाली पुलिस, एसपी मनोज कुमार सिंह और सीएसपी मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान आरती पति रवि मकवाना के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।