12 दिन में टूटने की कगार पर पहुंची पूनम पांडे की शादी,पति सैम पर लगाया मारपीट और उत्पीड़न का आरोप

अभिनेत्री व मॉडल पूनम पांडेय (Poonam Pandey) के पति सैम बॉम्बे को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया. पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी है. एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी जहां पांडेय एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

कैनाकोना पुलिस थाने के निरीक्षक तुकाराम चाव्हाण ने कहा, ‘पूनम पांडेय ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.’ उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है

बता दें अभी पिछले हफ्ते ही पूनम अपने पति के साथ हनीमून मनाने गईं थीं. इस दौरान पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ सिंपल अवतार में नजर आईं थीं. उनकी मांग में सिंदूर था और उन्होंने हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा था. गुपचुप शादी से इस कपल ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर विवाह की घोषणा की थी. जिसके कैप्शन में पूनम ने लिखा था, ‘मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *