इंदौर। देर रात SBI एटीएम में लगी भीषण आग – देखें VIDEO

इंदौर के वायएन रोड स्थित स्टारलिट शाखा की एटीएम मशीनों में आग लग गई। घटना शनिवार रात की है। इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है। गार्ड ने पहले आग को बुझाने की कोशिश की। जब आग पर काबू नहीं पाया तो फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है।

फायर बिग्रेड टीम के मुताबिक रात 11:30 बजे एटीएम मशीन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद यहां दमकल की गाड़ियां पहुंची। आधे घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। आग से तीन केबिन को नुकसान हुआ है। अंदर का पूरा जलकर खाक हो गया है। आग संभवत शार्ट शर्किट से लगी थी। मशीनों में लाखों रूपये कैश होने की भी बात सामने आई है।

बुक मशीन सहित सात काउंटर का बताया नुकसान

आग इतनी भीषण थी की तीन एटीएम मशीन उसकी चपेट में आ गई। सिक्योरिटी इंजार्च संजय मिश्रा ने बुक मशीन, तीन एटीएम सहित सात काउंटर पर नुकसान होना बताया है। उनके मुताबिक एक केबिन से धुआं निकला। जिसके बाद आग लगातार फैलती चली गई। मशीन के अंदर कितने रूपये थे। इसकी जानकारी बैंक प्रबधंन की तरफ से मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *