
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्………………………..1942
मास…………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष………………………………..शुक्ल
तिथी……………………………..सप्तमी
रात्रि 08.02 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.16.29 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.22.38 पर
सूर्य राशि…………………………कन्या
चन्द्र राशि………………………वृश्चिक
गुरु राशि……………………………धनु
नक्षत्र……………………………..ज्येष्ठा
संध्या 06.23 पर्यंत पश्चात मूल
योग………………………….आयुष्मान
रात्रि 11.41 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण………………………………गरज
प्रातः 08.41 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………………………..शरद
दिन……………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 12.19 से 01.48 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:51:01 08:01:40
तुला
08:01:40 10:16:17
वृश्चिक
10:16:17 12:32:28
धनु
12:32:28 14:38:06
मकर
14:38:06 16:25:14
कुम्भ
16:25:14 17:58:48
मीन
17:58:48 19:30:00
मेष
19:30:00 21:10:43
वृषभ
21:10:43 23:09:20
मिथुन
23:09:20 25:23:01
कर्क
25:23:01 27:39:11
सिंह
27:39:11 29:51:01
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………5
? शुभ रंग……………………..हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 07.48 से 09.18 तक अमृत
प्रात: 10.48 से 12.18 तक शुभ
दोप 03.17 से 04.47 तक चंचल
सायं 04.47 से 06.17 तक लाभ
रात्रि 07.47 से 09.18 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ विद्याविद्येश्वर्यै नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
यद् दूरं यद् दुराराध्यं यच्च दूरे व्यवस्थितम् ।
तत्सर्वं तपसा साध्यं तपो हि दुरतिक्रमम् ॥
अर्थात :-
जो दूर है, कष्टसाध्य है, और दूर रहा हुआ है, वह सब तप से साध्य है । तप अवश्य करने योग्य है ।
? आरोग्यं :-
धनिये का पानी पीने के फायदे –
1. डायबिटीज से आराम दे धनिये का पानी –
धनिए को मधुमेह नाशी यानी कि डायबिटीज को दूर भगाने वाला माना जाता है। धनिया के बीज ब्लड शुगर को ग्लाइकोजन में बदलने में मदद कर सकता है। जब ब्लड शुगर ग्लाइकोजन में परिवर्तित होता है, उच्च ब्लड शुगर का स्तर सामान्य स्तर तक गिर सकता है। इसका पानी पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है।
2. खराब पाचन सही करे धनिया का पानी –
खराब पाचन को दूर करने के लिए धनिया बीज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि धनिया के बीज बोर्नियोल और लिनालूल यौगिक हैं जो पाचन प्रक्रिया में मदद करते हैं। धनिया बीज डायरिया से मुकाबला करने के लिए उपयोगी हो सकता है, जो बैक्टीरिया के कारण होता हैं, क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी गुण हैं। इसके अलावा धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में राहत मिलती है। इसके अलावा आप पेट की बीमारी में दो कप पानी में धनिये के बीज, जीरा, चाय पत्ती और शक्कर डालकर अच्छे से मिला ले। आपको एसिडिटी से आराम मिलेगा।
3. गठिया में गुणकारी है धनिया का पानी –
धनिया के बीज में विभिन्न प्रकार के सक्रिय यौगिक हैं जो बहुत उपयोगी होते हैं। इसमें एंटीरूमेटिक और एंटी अर्थरिटिक गुण होते हैं। पानी के साथ उबालकर पीने से धनिया गठिया और गठिया के कारण सूजन या संयुक्त सूजन को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में मातहत साथ देंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रुके काम बनेंगे। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में नया कार्य मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में मन नहीं लगेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। थकान रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 सितंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि 07:59 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:21 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 06:28 बजे तक रहेगा मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे सायं 06:28 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 22:21 से 01:50 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक होतो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
–: विशेष :–
आज भद्रा रात्रि 07:59 से , राहु मृगशीर नक्षत्र वृषभ राशि में , केतु ज्येष्ठा नक्षत्र मे वृश्चिक राशि मे दोपहर 12:49 बजे । राष्ट्रीय आश्विन मास प्रारंभ । गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा । जय हो ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज सावधानी बरते । सरकार – विरोधीकार्य से संभव हो तो दूर रहें । दुर्घटना से बचकर चले । बाहर के खान – पान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे । व्यवसाय में भी संभलकर चले ।
वृषभ :~ आप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने – फिरने से आनंद – उल्लास प्राप्त होगा । सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर प्राप्त होगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभाले ओर सावधानी रखे । खर्च अधिक होगा ।
मिथुन :~ आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता होगी । आप के अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी । व्यवसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी । आर्थिक लाभ की संभावना है । मध्याहन के बाद मनोरंजन आपके मन पर छाया रहेगा ।
कर्क :~ भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है । किसी के साथ वाद – विवाद न करें । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । पारिवार में शांति रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी । आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । व्यवसाय में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आर्थिक हानि हो सकती है । फिर भी मध्याहन के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं । विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी । नए कार्य प्रारंभ न करें । शेयर – सट्टे से दूर रहें ।
कन्या :~ आप को आर्थिक लाभ हो सकता है । नए कार्य करने के लिए समय शुभ है । आपके विरोधियों पर विजय होंगे । मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता रहेगी । माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें । स्थावर संपत्ति के दस्तावेज आज के लिए टाले ।
तुला :~ आज प्रथम पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है तथा मानसिक ग्लानि रहेगी । परिवारजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक व्यवहार करें । धर्मकार्य पर खर्च की संभावना है । परंतु मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । भाग्यवृद्धि के संकेत हैं । कार्य में सफलता प्राप्त होगी ।
वृश्चिक :~ पारिवारिक वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा । इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न करें । मध्याहन के बाद नकारात्मक विचार आप को परेशान कर सकते हैं । आप की वाणी या व्यवहार से परिवारजनों को दुःख पहुंच सकता है । विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में अडचनें आ सकती हैं ।
धनु :~ वाणी पर संयम रखें और क्रोध न करें । परिवारजनों के संबंधों में कडवाहट हो सकती है । शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे । शल्यक्रिया जैसे कार्यों को आज टाले । मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मकर :~ सामाजिक ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक , आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है । स्वास्थ्य को संभाले । वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें । मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थता होगी । मनोरंजन – आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा । सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी के कार्य संभलकर करें ।
कुंभ :~ आप का मान – सम्मान बढेगा और धनलाभ होगा । प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक होंगे । कार्यालय में ऊपरी अधिकारी आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं । मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है । व्यवसाय में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी ।
मीन :~ व्यवसायीयों और के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है । ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करें । प्रवास हो सकता है । मध्याहन के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । व्यापार के सम्बंध में दूर जा सकते है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।