अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में रचा इतिहास, एक ही मंच पर थिरकते नज़र आए तीनों खान – देखें VIDEO

जामनगर इस वक्त सितारों से सजा हुआ है. आधा बॉलीवुड इस वक्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बना हुआ है. 1 से 2 मार्च की शाम बेहद शानदार रही. जहां पहली रात अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं, 2 मार्च को ऐसा कुछ हुआ कि, सभी बस खड़े देखते रह गए. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में वो नजारा देखने को मिला, जिसे देखने के लिए बॉलीवुड का हर फैन दिल थामकर इंतजार करता है.

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में जहां कई बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की. वहीं, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के डांस ने जो समा बांधा वो देखने लायक था. इंडस्ट्री के तीन किंग और तीनों को एक साथ डांस करते हुए देखना किसी सपने से कम नहीं. सोशल मीडिया पर इस फंक्शन के अंदर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान, शाहरुख और आमिर साउथ फिल्म आरआरआर के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों खान एक -एक करके एक-दूसरे के गानों के स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं. पहले सलमान अपना टॉवल वाला स्टेप करते हैं. जिसके बाद आमिर अपना स्टेप करते हैं. फिर शाहरुख खान अपना हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं. आखिर में सलमान-आमिर और शाहरुख ‘नाचो नाचो’ गाने का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं. तीनों सुपरस्टार का ये परफॉर्मेंस किसी इतिहास से कम नहीं है. इस तरह तीनों को एक साथ परफॉर्म करते हुए पहली बार देखा गया है.

 

सोशल मीडिया यूजर्स की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. कमेंट के जरिए सब अपना-अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, तीनों स्टार है, इनका कोई मुकाबला नहीं है. एक और यूजर ने लिखा, तीन टाइगर एक मंच पर. बता दें, बेहद कम मौके होते हैं जब इन तीनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखा जाता है. लेकिन एक साथ तीनों का डांस फैन्स के दिलों को खुश कर गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *