
।। ॐ ।।
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………(अधिक)आश्विन
पक्ष……………………………शुक्ल
तिथी………………………….अष्टमी
संध्या 07.06 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……..प्रातः 06.16.14 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.21.37 पर
सूर्य राशि…………………….कन्या
चन्द्र राशि………………………धनु
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………………मूल
संध्या 06.07 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग…………………………सौभाग्य
रात्रि 09.55 पर्यंत पश्चात शोभन
करण…………………………..विष्टि
प्रातः 07.25 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………शरद
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
24 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.54 से 12.42 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.48 से 03.17 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:47:04 07:57:43
तुला
07:57:43 10:12:21
वृश्चिक
10:12:21 12:28:31
धनु
12:28:31 14:34:09
मकर
14:34:09 16:21:18
कुम्भ
16:21:18 17:54:51
मीन
17:54:51 19:26:03
मेष
19:26:03 21:06:46
वृषभ
21:06:46 23:05:23
मिथुन
23:05:23 25:19:05
कर्क
25:19:05 27:35:15
सिंह
27:35:15 29:47:04
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..6
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.48 से 12.17 तक चंचल
दोप. 12.17 से 01.47 तक लाभ
दोप. 01.47 से 03.17 तक अमृत
सायं 04.46 से 06.16 तक शुभ
सायं 06.16 से 07.46 तक अमृत
रात्रि 07.46 से 09.17 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ महानिद्रायै नम: ।।
? सुभाषितम् :-
अहिंसा सत्यवचन मानृशंस्यं दमो घृणा ।
एतत् तपो विदुः र्धीराः न शरीरस्य शोषणम् ॥
अर्थात :-
अहिंसा, सत्यवचन, दयाभाव, दम और (भोगों के प्रति) तिरष्कार, इन्हें धीर पुरुष तप कहते हैं, न कि शरीर के शोषण को ।
? आरोग्यं :-
होंठों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय –
1. चुकंदर –
होंठों का कालापन दूर करने का चुकंदर एक रामबाण इलाज है । चुकंदर का रस लगाने से न केवल होंठों का रंग गुलाबी होता है बल्कि इसका रस होंठ के कालेपन को भी दूर कर सकता है । चुकंदर आयरन और फोलेट का एक अच्छा स्रोत है । इसके अलावा चुकंदर के लाभ में नाइट्रेट्स, मैग्नीशियम और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स शामिल हैं । हाल के स्वास्थ्य दावे से पता चला है कि चुकंदर रक्तचाप कम करने में मदद कर सकता है, तथा व्यायाम प्रदर्शन को बढ़ावा देता है ।
2. नींबू –
नींबू आपके होंठ के कालेपन को दूर करने के लिए एक अच्छा घरेलू नुस्खा हो सकता है । इसके लिए आप नींबू के रस को नियमित रूप से रात को सोने से पहले अपने होंठ में लगाएं। इस उपाय को कम से कम दो महीने करें । आपको जरूर फायदा मिलेगा ।
3. हल्दी –
हल्दी पाउडर को मलाई के साथ मिलाकर होठ में लगाएं । इससे होंठों का कालापन दूर हो जाएगा । इसकी एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटिफंगल गुण न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायता करते हैं बल्कि एक स्वस्थ दमकती त्वचा के लिए भी यह बहुत ही उपयोगी है । हल्दी सर्दी, फ्लू और खांसी से पीड़ित होने की संभावना कम करती है ।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कारोबार अच्छा चलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मनोरंजन के आनंददायक अवसर प्राप्त होंगे। विवाद वाले स्थान से दूर हट जाएं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। स्थायी संपत्ति के रुके कार्य पूर्ण होकर बड़ा लाभ दे सकते हैं। आराम का समय प्राप्त होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंददायक कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। भागदौड़ रहेगी। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। मन खट्टा होगा। उत्साह में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्ययवृद्धि होगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। किसी से बहस न करें। लोगों की मदद कर पाएंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा लंबी व मनोरंजक हो सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बाहर जाने का मन बनेगा। किसी भी तरह के विवाद व बहस में हिस्सा न लें। बात बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। मित्रों के सहयोग से बाधा दूर होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। थकान रह सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
योजना फलीभूत होगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन की संभावना है। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। अध्यात्म में रुझान रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आने-जाने तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में निश्चितता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 सितंबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सायं 07:09 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:22 बजे होगा । मूल नक्षत्र सायं 06:09 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:51 से 03:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:44 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आप का दिन मिश्र फलदायी है । आज अस्वस्थता एवं व्यग्रता रहेगी । शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति होगी । आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड सकते हैं । व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें । निर्धारित कार्य के लिए प्रयासरत रहें ।
वृषभ :~ आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएँ । आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें । आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । खान – पान में विशेष ध्यान रखें । शारीरिक थकान और मानसिक व्याकुलता रहेगी । ऑफिस में कार्यभार से थकान का होगी ।
मिथुन :~ आप का दिन आनंद – प्रमोद तथा भोग – विलास में बीतेगा । वाहन सुख मिलेगा । नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें । प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है । भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है । तंदुरस्ती अच्छी रहेगी , सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी ।
कर्क :~ आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा । घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे । आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा । नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा । अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा ।
सिंह :~ आज का दिन आनंद से बीतेगा । आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे । साहित्य – सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी । संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे । विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है । मित्रो से मिलन होगा , स्त्री मित्रों से लाभ होगा । आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है ।
कन्या :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा । कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा । स्फूर्ति का अभाव होगा । स्वजनों के साथ अनबन रहेगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी । जमीन , मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखें । स्त्री तथा पानी से हानि का डर रहेगा ।
तुला :~ आप का दिन शुभ फलदायी होगा । बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी । धन लाभ हैं । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । व्यावहारिक प्रसंग से यात्रा कर सकते हैं । नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है । शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगें । पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है । आज का दिन भाग्यवृद्घि का है ।
वृश्चिक :~ आज साधारण लाभ का दिन है । व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी । परिवार में झगडे न हों इसका ध्यान रखें । पारिवारिक सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें । शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी । नकारात्मक मानसिकता न रखें । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें । विद्यार्थीयों के विद्योपार्जन में अवरोध आएँगे ।
धनु :~ आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें । आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे । आर्थिक लाभ होगा । किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रह सकते है । स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा । आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा । रुचिकर भोजन मिल सकता है । सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी ।
मकर :~ आज आप सावधानीपूर्वक रहें । आज व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढेगा । खर्च सामान्य से अधिक रहेगा । धार्मिक , सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है । आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी । पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है । अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी । मानसिक व्याकुलता होगी । दुर्घटना से संभलकर चलें।
कुंभ :~ नए कार्यों के प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है । नौकरी तथा व्यापार में लाभ है । स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है । लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आप पर है । सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढेगी । संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा । पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे । आप घूमने की योजना बना सकते हैं ।
मीन :~ आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा । आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा । व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी । पिता तथा बड़े – बुजुर्गों से लाभ होगा । लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी । कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । सरकार की ओर से लाभ होगा । मान – सम्मान तथा पदोन्नति होगी । सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।