इंदौर। नकली पुलिस बनकर पहुंचे, घर से उठाया और महिला थाने के बाहर धमकाकर रूपये अंकाउट में डलवाए

इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने दो नकली पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। दूसरे फरार है। आरोपियों ने महिला थाने में शिकायत होने के कारण पीड़ित को धमकी दी। इसके बाद वह दंपती को अपने साथ रिक्शा में पलासिया थाने लेकर आ गए और यहां उन्हें धमकाकर अपने अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करा लिए।

आरोपियों ने इसके बाद पीड़ित के परिवार के कई लोगों से अलग-अलग जगह पर रुपए भी लेकर रखे। पीड़ित को शंका होने पर बाद पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

टीआई जितेन्द्र यादव ने बताया कि संजू पनौला निवासी पंचम की फेल की शिकायत पर संयोग गुप्ता और उसके साथी मनोज परमार निवासी देपालपुर के खिलाफ धोखाधड़ी करने ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

संजू ने बताया कि 12 मार्च के दिन बाइक से संयोग ओर मनोज घर पहुंचे। नाम पता पूछने के बाद कहां कि उनकी पत्नी याशिका की मां ने महिला थाने में शिकायत की है। पलासिया थाने पर चलना पड़ेगा। इसके बाद दंपती को लेकर इ-रिक्शा से पलासिया थाने तक आ गए।

थाने के बाहर मांगे रुपए

दोनों ने पलासिया थाने के पास में दंपती को खड़ा किया। याशिका से कहा कि वह घर चली जाए। इधर संजू से कहा कि उसे इस केस से बचना है तो 40 हजार रुपए देना होंगे। संजू ने इतने रुपए नहीं होने की बात कही। आरोपियों ने 3 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।

इसके बाद वह अपनी बाइक से संजू को लेकर देवास नाका पहुंचे। यहां बहन सोनिया से 5 हजार लेकर रख लिए। इसके बाद फिर से पंचम की फेल आए और दूसरी बहन रीना से 3 हजार रुपए ले लिए। फिर दोनों नकली पुलिसकर्मियों ने कहा कि बाकी रुपए का इंतजाम अगले दिन कर देना।

पलासिया पर मिलने बुलाया और पकड़ा गए

इसके बाद संयोग ने दूसरे दिन पलासिया पर मिलने संजू को बुलाया। यहां वह बहन के साथ पहुंचा। यहां दोनों के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हुई दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह पुलिस के नाम पर धमकाते हैं। उनके पास नकली वॉकी-टॉकी ले रखा था। जिस पर पुलिस और पर्स भी रखा हुआ था। उस पर भी पुलिस का लोगो लगा हुआ था। जिसे दिखाकर ही वह पीड़ित को धमका रहे थे। पुलिस इस मामले में मनोज की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *