
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
मास………………….(अधिक)अश्विन
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी……………………………नवमी
संध्या 06.48 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.16.59 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.20.53 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि…………………………धनु
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र……………………….पूर्वाषाढ़ा
संध्या 06.27 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग……………………………शोभन
रात्रि 08.38 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण………………………….बालव
प्रातः 06.48 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
25 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………7
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.54 से 12.41 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.48 से 12.18 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कन्या
05:43:08 07:53:47
तुला
07:53:47 10:08:24
वृश्चिक
10:08:24 12:24:35
धनु
12:24:35 14:30:13
मकर
14:30:13 16:17:21
कुम्भ
16:17:21 17:50:55
मीन
17:50:55 19:22:07
मेष
19:22:07 21:02:49
वृषभ
21:02:49 23:01:27
मिथुन
23:01:27 25:15:08
कर्क
25:15:08 27:31:18
सिंह
27:31:18 29:43:08
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.48 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.47 तक अमृत
दोप. 12.17 से 01.46 तक शुभ
सायं 04.45 से 06.15 तक चंचल
रात्रि 09.16 से 10.47 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ कान्तायै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
रागद्वैषौ यदि स्यातां तपसा किं प्रयोजनम् ।
तावेव यदि न स्यातां तपसा किं प्रयोजनम् ॥
अर्थात :-
यदि राग-द्वेष कायम हो तो तप का क्या मतलब ? और यदि वे दोनों न हो तो तप की क्या जरुरत ?
? आरोग्यं सलाह :-
होंठों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय –
4. संतरा –
संतरे को अपने होंठ पर रगड़ें। इसका रस होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाता है। यह स्वास्थ्य संबंधी पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। इसमें कई तरह के लाभ मौजूद है, जिसमें इम्यून को बढ़ावा देने, उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने और कैंसर को रोकने आदि क्षमता शामिल है।
5. ग्लीसरीन –
ग्लीसरीन का उपयोग त्वचा की कई स्थितियों का इलाज करने के लिए किया जाता है, जैसे मुंहासे, त्वचा के संक्रमण, झुर्रियाँ और फाइन लाइनें आदि। ग्लिसरीन आपकी त्वचा पर नमी को बनाएं रखती है। होंठों की खूबसूरती के लिए आप सोने से पहले ग्लीसरीन, गुलाब जल और केसर को मिलाकर होठ में लगाने से भी होंठ निखरते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के कार्य मनमाफिक चलेंगे। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं। किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी लंबी यात्रा की संभावना है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है, धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी भूले-बिसरे शत्रु से हानि की आशंका है। पिछले समय किए गए प्रयासों का लाभ मिलने का प्रारंभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए संपर्क बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। हल्की मजाक बिलकुल न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 सितंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सायं 06:44 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:19 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र सायं 06:31 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मध्य रात्रि 12:42 बजे तक धन राशि मे भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:50 से 12:20 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:43 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे , परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों , ऐसा हो सकता है । धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे । तीर्थयात्रा का योग है । गुस्से पर काबू रखें । क्रोध के कारण नौकरी – धंधा की जगह या घर में मनमुटाव की संभावना रहेगी ।
वृषभ :~ आज कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा आयेगी । कार्य सफलता में विलंब होगा । खान – पान से स्वास्थ्य खराब होगा । नए कार्य के लिए उचित समय नहीं है । यात्रा में विघ्न आएँगे । आफिस या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कार्यभार से थकान होगी । योग साधना और आध्यात्मिकता आज मानसिक शांति प्रदान करेंगे ।
मिथुन :~ आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे । मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे । नए कपड़े , गहने और वाहन की खरीदारी का योग है । सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे । व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा ।
कर्क :~ आज आप चिंता रहित और खुश रहेंगे । पारिवारिक सदस्यों के साथ समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा । साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी ।
सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ रहेंगे । आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी । साहित्य लेखन में कुछ नया करेंगे । प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी । संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है । साथ ही कोई पुण्यकार्य होगा । आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी ।
कन्या :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहें । स्वास्थ्य नरम रहेगा । मन चिंताओं से घिरा रहेगा । माता के साथ सम्बंधों में तनाव होगा अथवा उनकी तबीयत खराब होगी । स्वजनों के साथ उग्र वाद – विवाद से मनमुटाव रहेगा । स्वाभिमान भंग न हो ध्यान रखे । थकान , वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है । पानी से भय रहेगा ।
तुला :~ नए कार्य के लिए खूब अनुकूल दिन है । भाग्यवृद्धि और धनलाभ हैं । पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा । नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा । विदेश से समाचार मिलेगा । भाई – बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे ।
वृश्चिक :~ परिवार में सुख – शांति रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । धार्मिक कार्यों में खर्च होगा । अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी । आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे । धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा । विद्यार्थियों को निश्चितरूप से सफलता मिलेगी ।
धनु :~ संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है । विदेश व्यापार से लाभ होगा । अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे । स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन होगा । आर्थिक लाभ होगा । समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा । स्वास्थ्य बना रहेगा ।
मकर :~ स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मन में उच्चाटन रहेगा । व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । आध्यात्मिक और धार्मिकता में वृद्धि होगी । शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे । बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा ।
कुंभ :~ मांगलिक कार्य और नए कार्यों के लिए बहुत शुभ दिन है । पत्नी और संतानों से शुभ समाचार मिलेगा । मित्र मंडल तथा बुजुर्ग वर्ग से तथा नौकरी – धंधा में बहुविध लाभ होगा । आय के साधनों में वृद्धि होगी ।
मीन :~ आपके हरे कार्य सफलता पूर्वक होंगे । नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी । व्यापारियों के रुके पैसे मिलेंगे । पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा । सरकार की तरफ से लाभ । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।