इंदौर। बाल खींचकर पटका, फिर लात घूसों से पीटा! इंदौर में विधवा बहू के साथ जमकर मारपीट; CCTV फुटेज आया सामने – देखे VIDEO

बुधवार की घटना का वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया।

इंदौर। तुकोगंज इलाके में घर से निकालने के लिए विधवा बहू घर से बाहर खींचकर पीटने का मामला सामने आया है। लाठी, डंडे और पैरों से पीटने का यह वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। वीडियो में दो महिला और उनके साथ आए दो युवक महिला की जमकर पिटाई कर रहे हैं। उसे बच्चों ने बचाने की कोशिश की तो चारों ने मिलकर बच्चों को भी नहीं छोड़ा और पिटाई कर दी। आरोपियों में से एक युवक महिला का जेठ है। घटना बुधवार की बताई गई। तुकोगंज पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि विवाद मकान खाली कराने है। इसके चलते दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है। संगीता के पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। संगीता पति के पैतृक मकान में बच्चों के साथ ही रह रही है।

टीआई जितेंन्द्र यादव के मुताबिक संगीता बेथड़ा निवासी पंचम की फेल की शिकायत पर आरोपी शरद सुलानिया, विनोद सुलानिया, दुगाबाई और पार्वतीबाई के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। संगीता ने बताया कि वह बुधवार को घर की सीढ़ियों पर बैठी थी। तभी चारों आरोपी उसके घर में घुसे और मारपीट करते हुए सीढ़ियों से घसीटकर बाहर ले आए। सभी ने घर के बाहर पटक दिया और झाड़ू, डंडे और पैरों से पीटने लगे। पीड़िता ने बताया कि मकान जेठ के नाम से है जिसमें उसका भी हिस्सा है। आरोपी बिना हिस्सेदारी दिए उसे घर से निकालना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *