

क्राइम ब्रान्च इंदौर
★ चोरी की योजना बनाते हुये गिरोह वारदात से पूर्व क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।
★ चोरी की योजना बनाते हुये 04 आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में 08 लाख रूपये नगदी की थाना एरोड्रम की नकबजनी की वारदात का भी हुआ खुलासा।
★ नकबजनी में शामिल अन्य 02 आरोपियों को भी किया पकड़ा, कुल 06 आरोपी गिरफ्तार।
★ क्राईम ब्रांच व थाना एरोड्रम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
★ चोरी की योजना बनाने वाली गिरोह से अवैध हथियार व औजार बरामद।
★ नकबजनी की वारदात से प्राप्त नगदी से आरोपियों ने खरीदे पल्सर व पिकअप लोडिंग वाहन, पुलिस टीम ने किये बरामद।
★ पूछताछ जारी अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना।
दिनांक 25.04.2020 – क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से चूना मिली थी कि थाना उरोडम क्षेत्र में कुछ लोग चोरी करने की योजना बना रहे है जोकि बांगड़दा रोड पर कसम बाबड़ी के पास एकत्रित हुये हैं तथा उनके पास कुछ औजार भी है साथ ही संभवतः हथियार भी हो सकते हैं।
सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा थाना एरोडम पुलिस को अवगत कराते हुये संयुक्त कार्यवाही की गई जहां मौके से चोरी करने की नियत से मकानों की रैकी के संबंध में बातचीत करते हुये 04 लोग मिले जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया गया जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम 1.गोलू उर्फ पुष्पेन्द्र पिता बालूराम भूरिया उम्र 22 वर्ष निवासी 110 सेक्टर ए चंदननगर इंदौर 2. रोहन पिता हीरालाल पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी 234 सी नागिन नगर इंदौर 3. पप्पू उर्फ रेवाराम राठौर पिता बाबूलाल राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी हुकुमखेड़ी मराठी मोहल्ला इंदौर 4.संजय पिता जगदीश पंचोली उम्र 23 वर्ष निवासी 20 सी नागिन नगर इंदौर का होना बतायेे जिनकी मौके पर विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 कट्टा मय कारतूस, लोहे का सरिया, पेंचकस, छैनी, हथोड़ा, आदि हथियार व औजार बरामद हुये। आरोपीगण, आज रात सूने घरों की रैकी कर उनमें चोरी करने वाले थे जिसकी योजना बनाते हुये वारदात से पूर्व पकड़े गये। चारों आरोपियों के विरूद्ध थाना एरोडम में अपराध क्रमांक 477/20 धारा 401 भादवि तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
चारों आरोपियों से की गई पूछताछ में उन्होंनें अपने अन्य साथियों 5. गोलु उर्फ मोटा उर्फ लेखराज पिता संतोष वर्मा उम्र 18 साल नि. 126 सी नगीन नगर इंदौर 6. नवीन प्रकाश उर्फ पाऊच पिता मुन्नालाल नरूले उम्र 18 साल नि. म.नं. 405 सिद्धार्थ नगर कालोनी गांधी नगर इंदौर के साथ मिलकर पूर्व में थाना एरोड्रम के अपराध क्रमांक 44/20 धारा 457, 380 भादवि मे छोटा बांगडदा रोड स्थित एक किराने के वेयर हाउस मे घुस कर करीब 8 लाख रूपये नगदी, तीन चाँदी के सिक्के व एक बेव कैमरा चोरी करना कबूला। आरोपियों ने बताया कि चोरी किये गये मश्रूका से प्राप्त राशि को उन्होंनें परस्पर बांट लिया था जिसमें से आरोपी रोहन पिता हीरालाल के हिस्से मे 3 लाख रूपये आये थे जिससे उसने एक लोडिंग वाहन खरीद लिया था व आरोपी गोलु उर्फ पुष्पेन्द्र के हिस्से मे करीब 1.5 लाख रूपये आये थे जिससे उसने एक पल्सर गाड़ी खरीद ली थी व बाकी आरोपी संजय, पप्पु, नवीन, गोलु उर्फ मोटा उर्फ लेकराज के खाते मे 45-45 हज़ार रूपये आये थे जोकि आरोपीगणों ने खर्च कर दिये।
आरोपी गोलू उर्फ पुष्पेन्द्र तथा रोहन के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदी लोड़िंग पिकअप तथा पल्सर गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपीगण द्वारा पूर्व में भी करीब 6 से 7 नकबजनी की वारदात की गई हैं। आरोपीगणों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जायेगी।


//क्राइम ब्रांच इंदौर//
★ दो पहिया वाहन चोरी करने वाली गिरोह के 03 सदस्य क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।
★ आरोपियों से चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद।
★ 01 चार पहिया वाहन चोरी तथा नकबजनी की अनसुलझी वारदात का भी हुआ खुलासा।
★ तुकोगंज, बाणगंगा, एरोड्रम, व भंवरकुआ सहित थाना राउ की वारदातों का हुआ खुलासा।
★ आरोपियों का पूर्व से भी दर्ज है आपराधिक रिकार्ड।
दिनांक 25.09.2020- क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी के प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें वाहन चोरी नकबजनी व स्नैचिंग की अनसुलझी वारदातों का खुलासा करने हेतु सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया बाद क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति राजकुमार ब्रिज के नीचे मरीमाता मंदिर के पास चोरी के वाहनों का सौदा कर रहे हैं। टीम द्वारा ज्ञात सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आरोपियों 1. संदीप पिता बाबूलाल पाण्डे उम्र 25 वर्ष निवासी वरखलिया थाना हरसूद खण्डवा 2. पारस पिता प्रेेम मौर्य जाति मौराई, उम्र 31 वर्ष निवासी न्यू गोविंद कॉलोनी बाणगंगा इंदौर 3. जितेन्द्र पिता कैलाश पाटीदार उम्र 25 वर्ष निवासी टोंकी थाना मनावर जिला धार को घेराबंदी कर पकड़ा। सभी आरोपियों से दो पहिया वाहन चोरी की कुल 11 वारदातों का खुलासा हुआ है साथ ही 01 नकबजनी की वारदात करना भी आरोपियों ने कबूला है। आरोपियों को पकड़कर तुकोगंज थाने के सुपुर्द किया गया जहां आरोपियों से 04 थाना तुकोगंज की वारदातों का खुलासा हुआ तथा 07 वाहनों को सिलसिला क्रमांक 01/20 धारा 41 (1-4) 102 जा0 फौ0 के तहत जप्त किया गया।
सिलसिले में जप्त वाहनों की तफ्तीश के दौरान 05 अन्य वाहनों के संबंध में अपराध दर्ज होना ज्ञात हुये हैं शेष 02 वाहनों के संबंध में तफ्तीश जारी है।
आरोपी संदीप व पारस के विरूद्ध पूर्व से चोरी के 03-03 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 11 दो पहिया वाहन बरामद हुये हैं जिसमें 04 वाहन उन्होंनें थाना तुकोगंज, 03 वाहन थाना भंवरकुआं व 01 वाहन एरोड्रम तथा 01 वाहन थाना बाणगंगा क्षेत्र से चुराया था तथा अन्य 02 वाहनों के संबंध में पंजीबद्ध अपराधों की तफ्तीश की जा रही है, कि उनके अपराध कहां दर्ज हैं? इसके अलावा आरोपी संदीप ने थाना राउ के अपराध क्रमांक 327/20 धारा 457, 380 की वारदात को भी कारित करना कबूला जिसमें उसने बताया कि घर में घुसकर उसने मोबाईल नगदी व चार पहिया वाहन की चाबी चुराई थी जिसके बाद चार पहिया वाहन से घूम फिरकर उसने थाना एरोड्रम क्षेत्र में लावारिस स्थान पर खड़ा कर दिया था जो वाहन खड़ा मिलने पर थाना राउ द्वारा वाहन को जप्त किया गया था बाद प्रकरण के फरियादी ने माननीय न्यायालय से सुपुर्दगी ले ली थी किंतु वारदात के आरोपी आज दिनांक तक अज्ञात थे जिसमें पकड़े गये आरोपी संदीप ने उपरोक्त वारदात को करना कबूला है जिससे घटना के संबंध में चोरी किया गया मोबाईल फोन व चार पहिया वाहन की चाबी बरामद हुई है। आरोपीगणों ने अधिकांश वाहन मास्टर चाबी का प्रयोग कर, अथवा हैण्डल लॉक तोड़कर भीड़भाड़ वाले ईलाकों से चुराये थे।
बरामद वाहनों की सूची नीचे संलग्न है।