इंदौर। पटना से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, जानिए वजह

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर गुरुवार को अचानक हड़कंप मच गया। मेडिकल एमरजेंसी के चलते पटना से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की यहां पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबियत खराब हो गई थी।

एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार निजी एयरलाइंस इंडिगो की उड़ान पटना से अहमदाबाद के लिए थी। यात्री अभिषेक नाथ माथुर (29) ने केबिन क्रू को घबराहट और सीने में दर्द होने की जानकारी दी। इसके बाद पायलट को सूचना को दी गई।

प्राथमिक उपचार से लाभ नहीं होने पर पायलट इंदौर एटीसी से संपर्क किया। विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। एयरपोर्ट पर संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई और रात 9 बजे लैंडिंग कराई गई।

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि लैंडिंग होते ही यात्री को बाहर लाया गया। उसकी जांच के बाद नजदीक के बांठिया अस्पताल भेजा गया। रात 9.30 बजे विमान को इंदौर से अहमदाबाद के लिए भी रवाना कर दिया गया था।

बांठिया अस्पताल के संचालक अंशुल बांठिया ने बताया कि यात्री को घबराहट और चेस्ट में दर्द था। सभी जांच नार्मल आई है। उन्हें पहले से एसिडिटि की परेशानी थी। इलाज के बाद देर रात अस्पताल से रवाना कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *