इंदौर। पार्षद पति को फ़ोन पर मिली जान से मारने की धमकी – देखें VIDEO

बीजेपी कार्यालय के नजदीक पिछले दिनों एक नई वाइन शॉप खुली है। इसके नजदीक ही बेरवे परिवार द्वारा पान-गुटखे की दुकान लगाई जाती है। कल नगर निगम द्वारा वहां से उनकी दुकान हटवाई गई थी, जिसके बाद उन्होंने टेबल पर अपनी दुकान लगा ली। बेरवे परिवार को आशंका थी कि पार्षद पंखुड़ी दोषी के कहने पर ही उनकी दुकान वहां से हटाई गई है। इसी गलतफहमी में शनिवार रात पार्षद पंखुड़ी के पति सुमित पर बेरवे परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। सुमित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन भी लूट ली। हमले में घायल हुआ सुमित रविवार दोपहर सीटी स्कैन करवाने हॉस्पिटल पहुंचा। इस मामले में रविवार को एक ऑडियो क्लीप सामने आई है, जिसमें मुख्य आरोपी कृष्णा खरे के बेटे द्वारा सुमित तलरेजा को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही सुमित के भाई पर भी हमला करने की भी धमकी दी है। सुमित तलरेजा धमकी मिलने के बाद संयोगितागंज पुलिस को शिकायत की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *