आज का राशिफल एवं पञ्चांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्……………………..1942
मास………………….(अधिक)अश्विन
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी………………………..एकादशी
संध्या 07.49 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.17.54 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.18.47 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि……………………….मकर
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र…………………………..श्रवण
रात्रि 08.43 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग……………………………सुकर्मा
संध्या 07.20 पर्यंत पश्चात धृति
करण………………………….वणिज
प्रातः 07.20 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
27 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.53 से 12.41 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 04.45 से 06.14 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:28:30 07:45:09
तुला
07:45:09 10:05:02
वृश्चिक
10:05:02 12:23:59
धनु
12:23:59 14:28:20
मकर
14:28:20 16:10:57
कुम्भ
16:10:57 17:38:39
मीन
17:38:39 19:03:50
मेष
19:03:50 20:39:18
वृषभ
20:39:18 22:35:08
मिथुन
22:35:08 24:50:06
कर्क
24:50:06 27:10:49
सिंह
27:10:49 29:28:30
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.49 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.47 तक लाभ
प्रात: 10.47 से 12.16 तक अमृत
दोप. 01.45 से 03.15 तक शुभ
सायं 06.13 से 07.44 तक शुभ
संध्या 07.44 से 09.15 तक अमृत
रात्रि 09.15 से 10.46 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
।। ॐ सर्वज्ञानवतीवाञ्छायै नम: ।।
 संस्कृत सुभाषितानि :-
मासपक्षोपवासेन मन्यन्ते यत्तपो जनः ।
आत्म विद्योपघतस्तु न तपस्तत्सतां मतम् ॥
अर्थात :-
मास या पक्ष के उपवास को सामान्य लोग तप समजते हैं (वह तप नहि), पर वह आत्मविद्या का उपघात है, ऐसा सज्जनों का मत है ।
? आरोग्यं सलाह :-
जोड़ो के दर्द का घरेलू उपाय –
2. लहसुन और सरसो के तेल की मालिश –
जोड़ो के सूजन कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, और उन्हें आराम करने के लिए गर्म तेल के साथ अपने घुटनों की मालिश करें। इसके लिए आप गर्म तेल में लहसुन को मिला सकते हैं। लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। लहसुन और सरसो के तेल को गर्म करके नियमित मालिश से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 5 लहसुन की कली लीजिए और उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाइए और इससे गर्म करके जोड़ों पर मालिश कीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। कुसंगति से हानि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाइयों का साथ रहेगा। सभी कार्य पूर्ण सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनमाफिक चलेगा। राजकीय सहयोग समय पर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रमाद न कर समय का लाभ लें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लगन व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भावना में न बहकर विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। कोई शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। किसी के उकसाने में न आएं। धनहानि की आशंका है। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का फल प्राप्त होगा। असहाय लोगों की मदद करने की इच्छा रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवाद से बचें। दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आय में वृद्धि नए कार्य के साथ हो सकती है। निवेशादि में जल्दबाजी न करें। काफी समय से कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
विवेक का प्रयोग करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। क्रोध न करें। व्यापार, निवेश व यात्रा लाभदायक रहेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा लंबी हो सकती है। नौकरी में नए काम मिल सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। योजना फलीभूत होगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें। अधिक लाभ की संभावना है। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चारों तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 27 सितंबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सायं 07:51 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:18 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र रात्रि 08:43 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:49 से 06:18 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:56 से 12:44 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो  ।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ मिलेगा । आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार – विमर्श करेंगे । आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास जाना होगा । कार्यभार बढ़ेगा । पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार – विमर्श करेंगे ।
          वृषभ :~ विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे । विदेश बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा । व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा । नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे । लंबी दूरी की यात्रा होगी , तीर्थ यात्रा होगी । संतानों की प्रगति होगी ।
          मिथुन :~ गुस्सा आपको हानि पहुँचा सकती है । बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी न हो इसका ध्यान रखें । कम बोलकर वाद – विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे । खर्च की मात्रा बढ़ेगी । स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक रूप से आपके मन में हताशा होगी ।
          कर्क :~ संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा – भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा । वैभवी मौज – शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन की खरीदारी होगी । व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक साबित होगी ।
          सिंह :~ उदासीन वृत्ति और संदेह आपके मन को बेचैन बनाएँगे । दैनिक कार्य विलंब से होंगे । परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों का सहयोग कम मिलेगा । शत्रुओं से बचे । उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष टाले ।
          कन्या :~ आज का दिन चिंता और उद्वेग मे रहेगा । पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा । अचानक धन खर्च होगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी । शेयर – सट्टे से दूर रहें ।
          तुला :~ आज के दिन सावधान रहें । विचारों से मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे । माता और स्त्रीवर्ग की चिंता सताएगी । आज यात्रा स्थगित रखें । समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने से शरीर में अस्वस्थता रहेगी । कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानी पूर्वक काम ले ।
          वृश्चिक :~ कार्यसफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग हैं । भाई – बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा होंगी । तन – मन में स्फूर्ति और आनंद रहेगा । मित्रों तथा सगे – सम्बंधियों के आगमन से आनंद होगा । आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी । लघु प्रवास होगा ।
          धनु :~ परिवारजनों के साथ गलतफहमी से बचें । व्यर्थ में खर्च होगा । मानसिक दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले । कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।
          मकर :~ परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा । दोस्तों और सगे – सम्बंधियों की तरफ से भेंट – उपहार मिलने से आनंद होगा । कार्य सरलता से होंगे । नौकरी – धंधा में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी गिरने या चोट लगने से संभले ।
          कुंभ :~ पैसे की लेन – देन या जमानत आपको फंसा न दे , इसका ध्यान रखें । एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । पैसे का निवेश गलत न हो , ध्यान रखें । पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगी । गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचे । किसी का भला करने में हानि हो सकती है ।
          मीन :~ समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे । बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा । नए मित्र जुड़ेंगे । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि है । मांगलिक प्रसंग आयोजित होंगे । प्रवास की संभावना है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *