शुक्र का सिंह राशि में गोचर, सभी 12 राशिओं का फलकथन

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, सभी 12 राशिओं का फलकथन
===========================
✍?शुक्र देव 27 सितंबर की मध्यरात्रि 01 बजे सूर्य देव की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र 23 अक्टूबर तक स्थित रहेंगे । ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह सिंह राशि में रहते हैं तो वे बहुत अच्छा फल नहीं देते हैं क्योंकि सूर्य देव और शुक्र ग्रह के बीच शत्रुता का भाव है। शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का प्रभाव आपकी राशि पर क्या पड़ेगा।
१:-मेष राशि:- शैक्षणिक प्रतियोगिता की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। प्रेम अथवा दांपत्य संबंधी मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सदुपयोग करें, उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।
२:-वृषभ राशि:- आपके लंबित कार्य पूरे होंगे, लेकिन माता जी की सेहत का ध्यान रखना होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है किंतु किसी न किसी कारण से आप मानसिक अशांति का सामना करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। रुके हुए सरकारी कामकाज पूरे होंगे।
३:-मिथुन राशि:- आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों तथा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। भाइयों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग हैं।
४:-कर्क राशि:- आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन वापस आने के संकेत। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। मकान-वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। नए कार्य अथवा व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि में सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति हर समय सजग रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति बेचने से बचें.!
५:-सिंह राशि:- आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यद्यपि इस राशि में शुक्र का गोचर जातक को अशांत करता है इसलिए आपको भी कहीं न कहीं से मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी किंतु, दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से भी मेलजोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे।
६:-कन्या राशि:- इस समय अपनी सेहत का ख्याल रखें। घूमने फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं के खरीदने पर अधिक खर्च होगा। लेन-देन के मामलों में तो अधिक सावधानी बरतें किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा धन हानि की संभावना बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
७:-तुला राशि:- इस अवधि में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य में देरी भले हो सकती है किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। अपने सामर्थ्य तथा ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।
८:-वृश्चिक राशि:- पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति तथा मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर अथवा नौकरी में स्थान परिवर्तन करना चाह रहे हों तो प्रयास करें समय अनुकूल है। मकान वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मित्रों तथा सहयोगियों से भी लाभ के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा.!
९:-धनु राशि:- आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना दोनों में सफल रहने के योग। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और सहयोग भी मिलेगा। आप अपनी कार्यकुशलता के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। नया व्यापार भी आरंभ करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है।
१०:-मकर राशि:- स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, सावधान रहें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
११:-कुंभ राशि:- कार्य व्यापार की दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए विभागों में कार्यो का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बिगड़ने न दें। आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में आपसी विश्वास बढेगा। प्रेम विवाह का भी निर्णय अनुकूल रहेगा।
१२:-मीन राशि:- अधिक कर्ज के लेनदेन से दूर ही रहें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन से लाभ के योग। विदेशी कंपनियों से सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। यात्रा-देशाटन तथा विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीदने पर अधिक खर्च होगा।
माँ शारदा ज्योतिषधाम अनुसन्धान संस्थान इंदौर
पंडित दिनेश गुरुजी ज्योतिष वास्तु,पितृदोष विशेषज्ञ

9977794111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *