
लताजी के 91वें जन्मदिन पर विशेष
————//————
✍️हृदय वाणी✍️ हृदये़श दीक्षित✍️
————-//————
इंदौर के सिख मोहल्ले में गुरुद्वारे वाली लाइन के अंतिम छोर पर स्थित वाघ की बाड़ी में जन्म लेने वाली स्वर कोकिला लता दीदी 28 सितंबर को 91 बरस की हो जाएँगी.. सभी जानते हैं कि चित्रपट संगीत की सुरीली दुनिया में लगभग 70 दशक से अदभुत “अजर-अमर” बेमिसाल नाम है लता मंगेशकर?? वैसे तो ब्रह्मांड में लताजी पर इतना बोला.. लिखा जा चुका है कि उसे जानने-समझने या सुनने में हमारा अपना एक जीवन बीत जाएं इसलिए जन्मदिवस पर “प्रसंगवश” मैं लता दीदी का एक छोटा सा वो क़िस्सा साझा कर रहा हूँ.. जो किशोर दा की चौथी पत्नी यानी मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री लीना चंदावरकर ने बातों-बातों में मुझसे व्यक्तिगत साझा की है.. जानिए आप भी.. हुआ यूँ कि.. एक बार किशोर दा ने लता दीदी से सहज ही पूछ लिया कि लता तुम्हें मेरा कौनसा गाना सबसे ज़्यादा पसंद है.. इस सवाल पर लताजी मुस्कुरायी और बोली गाकर सुनाऊं या ऐसे ही बताऊँ.. किशोर दा बोले मुझे गाकर ही सुनाओ.. लताजी बोली आज नहीं सुनाती..अब मैं तुम्हें ..तुम्हारा ही गाना रिकॉर्ड कर ही भेजूँगी.. कुछ दिनों बाद लता दीदी ने मशहूर HMV रिकॉर्डिंग कंपनी से संपर्क किया और फिर जो गाना रिकॉर्ड किया उसे आप भी सुनें..यादों को खंगालते हुए लीना जी बताती है कि संयोगवश लताजी ने जिस दिन ये गाना किशोर दा को भेजा उस दिन लताजी का खुद का जन्मदिन ही था.. उन्होंने बताया कि किशोरदा हमेशा लताजी को उनके जन्मदिन के पर टेलीफ़ोन या व्यक्तिगत जैसा मौका मिलता था.. बधाई ज़रूर देते थे.. उस दिन भी जब किशोर दा ने फ़ोन ? पर बधाई दी तो .. लताजी बोली कि दादा आज मैं आपको मैंरे जन्मदिन की रिटर्न गिफ़्ट भेज रही हूँ..बतानाा ज़रूर कैसा लगा, लताजी ने वायदे के मुताबिक़ किशोर दा को जो शानदार रिर्टन गिफ़्ट… भेजा वो था किशोर दा का ही गया हुआ बेहतरीन नग़मा… जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड कर भेजा था.. आप भी सुनिए… ?????