आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
   ? ? सुप्रभातम् ? ?
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………द्वादशी
रात्रि 09.01 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
सूर्योदय………..प्रातः 06.17.59 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.17.22 पर
सूर्य राशि………………………कन्या
चन्द्र राशि……………………..मकर
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र…………………………धनिष्ठा
रात्रि 10.31 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग……………………………..धृति
संध्या 07.१३ पर्यंत पश्चात शूल
करण…………………………….बव
प्रातः 08.20 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….शरद
दिन…………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
28 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.53 से 12.40 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.49 से 09.18 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:28:30 07:45:09
तुला
07:45:09 10:05:02
वृश्चिक
10:05:02 12:23:59
धनु
12:23:59 14:28:20
मकर
14:28:20 16:10:57
कुम्भ
16:10:57 17:38:39
मीन
17:38:39 19:03:50
मेष
19:03:50 20:39:18
वृषभ
20:39:18 22:35:08
मिथुन
22:35:08 24:50:06
कर्क
24:50:06 27:10:49
सिंह
27:10:49 29:28:30
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..1
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.20 से 07.49 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.47 तक शुभ
दोप. 01.45 से 03.14 तक चंचल
अप. 03.14 से 04.43 तक लाभ
सायं 04.43 से 06.12 तक अमृत
सायं 06.12 से 07.43 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
।।  ॐ व्यक्तरूपायै  नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
विशुध्यति हुताशेन सदोषमपि काञ्चनम् ।
तद्वत् तथैव जीवोऽयं तप्यमानस्तपोऽग्निना ॥
अर्थात :-
दोषयुक्त सोना (सुवर्ण) भी अग्नि से शुद्ध होता है, वैसे यह (संसार से तप्त) जीव तपरुप अग्नि से शुद्ध होता है ।
? आरोग्यं :-
जोड़ो के दर्द का घरेलू उपाय –
3. प्याज –
प्याज अपने स्वाभव में एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक है। इसके अलावा प्याज में सल्फर यौगिक होता है, जो किसी प्रकार के दर्द को कम करने के लिए काम करते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अच्छे लोगों का साथ लाभदायक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शारीरिक हानि की आशंका है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी दुष्ट व्यक्ति से हानि की आशंका है, सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। धैर्य रखें ।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। विवाद से बचें। धनहानि हो सकती है। भावना पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अज्ञात भय रहेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विवाद को बढ़ावा न दें। दौड़धूप अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। शारीरिक कष्ट से कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। विवाद से बचें। शत्रु पस्त होंगे। थोड़े प्रयास से रुके कार्य बनेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तनाव रह सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी भी तरह की झंझट में न पड़ें। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। धनार्जन होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 28 सितंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात्रि 09:02 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:16 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:41 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे प्रातः 09:44 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:51 से 09:20 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:42 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करें । जय हो  ।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ व्यापार और व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलगी । आय की वृद्धि होगी । घर की साज – सजावट में नयापन लाएँगे । घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे । वाहन सुख मिलेगा । सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग होगा ।
          वृषभ :~ आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे । नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा । फिर भी कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है । मध्याहन के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण अर्जित होगा । इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावना हो सकती हैं ।
          मिथुन :~ नकारात्मक विचारों को मन से निकालने पर हताशा से उभर पाएँगे । अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है , इसलिए उससे दूर रहें । आकस्मिक प्रवास का सुयोग अच्छा है । लेखन या साहित्यिक में विशेष रुची रहेगी । व्यापार में विकास होने से नई योजनाएँ भी अमल में आएँगी ।
          कर्क :~ किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बँध सकते हैं और उसमें भावनाशील रहेगें । मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । वाहन चलाते समय ध्यान रखें और क्रोध पर संयम रखें । वाणी उग्र न हो ध्यान रखें । नए कार्य को प्रारंभ के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है ।
          सिंह :~ व्यापार के विस्तृतिकरण के हेतु धन का आयोजन के लिए बहुत अनुकूल दिन । व्यावसायिकों को अपनी अध्यक्षता के नीचे रहे लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा । धनप्राप्ति का योग है । ब्याज , दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि की संभावना है । आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे ।
          कन्या :~ वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी । कला के प्रति आप की अभिरुची रहेगी । व्यापार में विकास होने से मन में आनंद रहेगा । व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगी ।
          तुला :~ आज आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा । स्थावर संपत्ति के दस्तावेज मे सावधानी बरतें । माता के स्वास्थ्य में चिंता रहेगी । परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें । परंतु मध्याहन के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों मे ध्यान जाएगा ।
         वृश्चिक :~ आज व्यवसायियों के लिए अनुकूल है । साथ में स्थाई संपत्ति से जुडे कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा । भाई – बहनों के साथ प्रेम रहेगा । मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलताएं रहेंगी । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । सामाजिक क्षेत्र में अपयश होगा । परिवारजनों मे मतभेद हो सकता है।  धन की हानि हैं ।
          धनु :~ वाणी और व्यवहार पर संयम से लोगों के साथ मनमुटाव को टाल सकेंगे । विद्यार्थियों के पढने – लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी । मध्याहन के बाद चिंताओं मुक्ति के उपाय मिलने से मानसिक शांति होगी । शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता रहेगी । प्रतिस्पर्धी की इच्छाएँ फलीभूत नहीं हो पाएगी ।
          मकर :~ व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा । आज प्रत्येक कार्य बिना विध्न के होंगे । कार्यालय में आप का प्रभाव रहेगा । मध्याहन के बाद मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन पर हताशा छाएँगी । निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । घर के कार्यों मे खर्च हो सकता है । पूँजी – निवेश हेतु शेयर – बाजार अनुकूल रहेगा ।
          कुंभ :~ आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा । धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा मे खर्च करेंगे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी । पुण्य कार्य मे व्यय होगा । मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलता पूर्वक होंगे । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          मीन :~ शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा । व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा । पारिवारिक जीवन में सुख – शांति रहेगी । किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है । मध्याहन के बाद मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे । धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा । आय की अपेक्षा खर्च की अधिक होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *