भारत में वैक्सीन की जानकारी के लिए आज होगी पोर्टल की शुरुआत,स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

भारत में कोरोना वायरस के मामले 60 लाख पार हो चुके हैं। अब सरकार का फोकस कंटेनमेंट के अलावा वैक्‍सीन डेवलपमेंट पर भी है। आज केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोविड-19 के लिए नैशनल क्लिनिकल रजिस्‍ट्री (NCR for Covid-19) लॉन्‍च किया। इसके अलावा कोविड-19 वैक्‍सीन पोर्टल (Covid-19 vaccine portal) भी सार्वजनिक किया गया। NCR में जहां कोरोना मरीजों के इलाज से जुड़ी ताजा जानकारी मिलेगी। वहीं, वैक्‍सीन पोर्टल पर फिलहाल कोरोना वारयस की जो भी वैक्‍सीन भारत में डेवलप हो रही हैं, उनकी डीटेल्‍स मौजूद रहेंगी। सरकार आज मोबाइल स्‍ट्रोक यूनिट और आईसीएमआर-एनआईएन डॉक्‍युमेट्स भी लॉन्‍च कर रही है।
गौरतलब है कि भारत में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। यह तीनों वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। भारत में तीन कोरोना वैक्सीन- भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन(COVAXINE), जायडल कैडिला की जाइकोव-डी(ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड(Covishield) है।

भारत की पहली स्वदेशी कोरोनी वैक्सीन जो भारत बायोटेक वैक्सीन'(Bharat Biotech Vaccine) है, उसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसी तरह, दूसरी वैक्सीन फार्मा की दिग्गज कंपनी जायडस कैडिला(Zydus Cadilla) की एक डीएनए वैक्सीन पर काम कर रही है।

भारत में तीसरी वैक्सीन एक रिकॉम्बिनेंट ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी वैक्सीन’ है जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्मित है, जिसे देश के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) की ओर से दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है।

वैज्ञानिक के अनुसार, ICMR वैक्सीन पोर्टल में COVID-19 वैक्सीन, भारत की पहल, आम जनता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (जो क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किए जाएंगे) जैसे सेक्शन होंगे। वैक्सीन पोर्टलकोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *