आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………..(अधिक)अश्विन
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी……………………….त्रयोदशी
रात्रि 10.35 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
सूर्योदय………प्रातः 06.18.59 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.16.48 पर
सूर्य राशि……………………..कन्या
चन्द्र राशि……………………..कुम्भ
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………..शतभिषा
रात्रि 12.39 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
योग…………………………….शूल
संध्या 07.22 पर्यंत पश्चात गंड
करण……………………….कौलव
प्रातः 09.44 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
29 सितम्बर सन 2020 ईस्वी |
☸ शुभ अंक………………..2
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.53 से 12.40 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.14 से 04.43 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:20:36 07:37:16
तुला
07:37:16 09:57:09
वृश्चिक
09:57:09 12:16:06
धनु
12:16:06 14:20:27
मकर
14:20:27 16:03:04
कुम्भ
16:03:04 17:30:46
मीन
17:30:46 18:55:57
मेष
18:55:57 20:31:25
वृषभ
20:31:25 22:27:15
मिथुन
22:27:15 24:42:13
कर्क
24:42:13 27:02:56
सिंह
27:02:56 29:20:36
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.47 तक चंचल
प्रात: 10.47 से 12.16 तक लाभ
दोप. 12.16 से 01.44 तक अमृत
दोप. 03.13 से 04.42 तक शुभ
रात्रि 07.42 से 09.13 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ तुलाकोटयै नमः ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
षड्दोषा पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता ।
निद्रा तन्द्रा भयं क्रोधं आलस्यं दीर्घसूत्रता ॥
अर्थात :
उन्नति की कामना करनेवाले ने निद्रा, तंद्रा, भय, क्रोध, आलस्य, और दीर्घसूत्रता (काम टालने की वृत्ति) का त्याग करना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
गले के दर्द के लिए घरेलू उपचार :-
1. गले के दर्द में गर्म पानी से गरारे करें –
गले के दर्द में सबसे पहले आप गर्म पानी में नमक मिला कर गरारे करें। नमक मिला गर्म पानी आपके गले में इंफेक्शन से होने वाली सूजन को कम करता है। आप दिन में तीन घंटे के अंतराल पर गर्म पानी के गरारे कर सकते हैं।
2. गर्म दूध में हल्दी मिला कर पिएं :-
गले के दर्द और सूजन में गर्म चीज़ें जैसे गर्म दूध और गर्म पानी बहुत आराम देते हैं। अगर गले में दर्द की वजह से खाने और पीने में परेशानी होती है, तो आपको गर्म दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है। इससे दूध के आवश्यक तत्व भी मिल जाते है और हल्दी के एंटी-सेप्टिक, पीड़ानाशक फायदे भी मिल जाते हैं और साथ ही संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।
3. गले के दर्द में तुरंत आराम दे मसाला चाय :-
लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च को पानी में मिलाकर उबालें और इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर इसकी चाय बनाएं। इस मसाला चाय भी गले के लिए बहुत लाभदायक होती है, जिससे गले के दर्द में तुरंत आराम मिलता है और चाय को गरम ही पीएं।
4. गले की दर्द और सूजन को दूर करे मुलेठी :-
मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो घरों में आसानी से मिल जाती है। गले में दर्द से बचने के लिए आप दिन में मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर कुछ देर चबा सकते है। इससे आपके गले की दर्द और सूजन दोनों दूर होते है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। कुसंगति से बचें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि से हानि की आशंका है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। निवेश व यात्रा आदि में जल्दबाजी न करें। आलस्य रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। विवाद से दूर रहें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट, उपहार व यात्रा आदि पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे। शत्रु पस्त होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि कार्यों में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्जन के मौके मिलेंगे। किसी आशंका के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
निवेश व यात्रा इत्यादि में हानि की आशंका है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रुओं का पराभव होगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। नए काम मिलेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पारिवारिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। योजना फलीभूत होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 29 सितंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( अधिक ) शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 10:34 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी  । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:15 बजे होगा । शततारा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:49 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आजका राहुकाल दोपहर 03:16 से 04:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:42 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो ।
                 –:  विशेष  :–
आज शनि मार्गी प्रातः 10:47 बजे । भौम प्रदोष व्रत ।
आज भगवान शिव का व्रत करे और सायंकाल शिवजी का अभिषेक कर गंध , फूल , फल , दूध – दही , भोज्य , धूप व दीप आदि से पूजन करे तो शिवजी की कृपा बनी रहती है । जय हो  ।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आप आज  सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड – धूप में व्यतीत होगा । इसके पीछे धन खर्च भी होगा । फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों तथा पूज्यनीय व्यक्तियों से मिलना होगा । दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । पर्यटन की संभावना है ।
          वृषभ :~ आप नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है । उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति मिलेगी । सरकारी लाभ मिलेगा । गृहस्थ जीवन में सुख – शांति रहेगी । उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकार की तरफ से लाभ होगा ।
          मिथुन :~ आज आपमे प्रतिकूलता रहेगी । शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा । परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे । मानसिक चिंता से व्यग्रता रहेगी । आपके नौकरी – व्यवसाय मे सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव हतोत्साह करेंगे । उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद – विवाद में न करे । प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें ।
          कर्क :~ क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे । आज संयम रखें । खान – पान पर ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होगा । कुटुंब में वाद – विवाद होगा । खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी होगी । नए सम्बंध उपाधिकारक बनेंगे ।
          सिंह :~ आज आपके दांपत्यजीवन में मनमुटाव हो सकता है । पति – पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा । व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें । सार्वजनिक अपयश न हो उसका ध्यान रखें ।
          कन्या :~ आज आपको हर मामले में अनुकूलता रहेगी । घर में सुख – शांति रहेगी , जिससे मन प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी । स्वास्थ्य बना रहेगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा । स्पर्धियों के साथ चुनौती झेलने में सफलता मिलेगी ।
          तुला :~ बौद्धिक प्रवृत्तियाँ और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी । आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष होगा । व्यर्थ वाद – विवाद या चर्चा में न पड़े । स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र की समस्याएँ रहेंगी । प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन – मुलाकात सुखद रहेगी ।
          वृश्चिक :~ मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता होगी । बुजुर्गों के साथ अनबन आपके मन को व्यथित करेगी । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी । जमीन वाहन आदि के सौदे या उसका दस्तावेज बनवाने से बचे । स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान की संभावना है ।
          धनु :~ गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर विशेष रहेगा और उसके अध्ययन में रुचि लेंगे । आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा । भाई – बहनों के साथ अधिक मेल – जोल रहेगा । नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहाँ आगमन होने से आनंद होगा ।
          मकर :~ संयमित वाणी आपको बहुत – सी मुसीबतों से बचा लेगी । कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी होने से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । शेयर – सट्टे की प्रवृत्तियों में पूँजी निवेश होगा । विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा ।
          कुंभ :~ शारीरिक और मानसिकता से स्वस्थ और ताजगीपूर्ण दिन रहेगा । आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन करेंगे । आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे । नकारात्मक , विचारों को दूर रखने से लाभ होगा ।
          मीन :~ आज आपमें एकाग्रता रहेगी । परिणाम स्वरूप मानसिक व्यग्रता रहेगी । धार्मिक कार्यों में खर्च होगा । स्वजनों से दूर जाना होगा । कोर्ट – कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती में खूब सावधानी से काम ले । वाणी संयमित रखें । अल्पकालीन लाभ की लालच भारी पड़ेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *