सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के घर गई NCB, जानिए क्या थी वजह

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से हाल ही में पूछताछ की थी। कथित तौर पर पूछताछ के दौरान अधिकारी कागजात पर अपने हस्ताक्षर लेना भूल गए थे। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, NCB ने पूछताछ और बयानों की रिकॉर्डिंग के दौरान बॉलीवुड स्टार्स के मोबाइल फोन को जब्त कर लिए थे और कथित तौर पर अभिनेताओं के हस्ताक्षर लेना भूल गए। एजेंसी ने साइन लेने के लिए श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के घरों का दौरा किया है।

सारा अली खान के कर्मचारी ने किए साइन
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी ने ऐक्ट्रेस से पूछताछ और बयान दर्ज करने के दौरान उनके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया था लेकिन उसके साइन लेना भूल गए थे। अब एनसीबी साइन लेने के लिए श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के साइन करवाने के लिए उनके घर पहुंची थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सारा अली खान घर पर मौजूद नहीं थीं, इसलिए अधिकारियों ने उनके एक कर्मचारी के साइन ले लिए।

किसी को नहीं मिली क्लीन चिट
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि एनसीबी ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह ने एक तरह के बयान दिए हैं। एनसीबी के मुताबिक, आगे की जांच के लिए उन्हें फिर से तलब किया जाएगा। एनसीबी जिन चारों ऐक्ट्रेसेज से पूछताछ की गई थी, उनमें से किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है।

एनसीबी जांच में जुटी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग लिंक सामने आने के बाद एनसीबी लगातार जांच में जुटी है। इस मामले में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों की जमानत याचिका की सुनवाई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 29 सितंबर तक के लिए टाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *