लोकसभा में एनडीए को मिलेगी 361 सीटें , नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री…डॉ. अशोक शास्त्री

लोकसभा में एनडीए को मिलेगी 361 सीटें , नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री…

मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिष गुरु डॉ अशोक शास्त्री ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन्म कुंडली का विस्तृत अध्ययन करते हुए एक विशेष चर्चा मी बताया की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 दोपहर 12:09 बजे ठीक गुजरात की वडनगर में हुआ था । जन्मकुंडली के अनुसार मोदी की कुण्डली वृश्चिक लग्न की हैं , लग्न का स्वामी भी मंगल हैं । मोदी जी का जन्म लग्न और चन्द्र मंगल ही हैं , जो अच्छा संयोग हैं । वहीं जन्मकुंडली में लग्नेश मंगल नवमेश चंद्रमा के साथ स्थित हैं इसीलिए जैसे ही पीएम मोदी की कुण्डली में चन्द्रमा की दशा आरंभ हुई , उसके बाद राजनीति में वर्चस्व बढ़ा । लग्न कुण्डली के अनुसार नरेंद्र मोदी की कुण्डली वृश्चिक लग्न की हैं , इसका स्वामी मंगल हैं । मोदी जी का लग्न व जन्म राशि वृश्चिक ही हैं , इसके आधार पर प्रधानमंत्री मोदी की कुण्डली का विश्लेषण करते हुए डॉ. अशोक शास्त्री ने बताया की मंगल व चंद्रमा लग्न में स्थित हैं और मंगल रोचक नाम का पंच महापुरुष योग बना रहे हैं साथ चंद्रमा के साथ नीच भंग राजयोग भी बन रहा हैं ।

मंगल छटे व पहले घर का स्वामी हैं व लग्न में स्थित हैं , इसलिए दुश्मन भी इनसे जीत नहीं पाएगा ।

सप्तमेश शुक्र दशमभाव में स्थित हैं उनके साथ चतुर्थ भाव के स्वामी शनि भी दशम भाव में होने से ये न्याय की भाषा अधिक करते हैं ।

गुरु व शुक्र केंद्र में आमने – सामने हैं , इसका मतलब जो जैसी भाषा समझेगा उसे उसी भाषा में समझाएगा । देशहित मी ही कार्य करेंगे ।

चतुर्थ व दशम भाव को शनी प्रभावित कर रहा हैं इसलिए हमेशा तर्क संगत व न्यायसंगत बातें करेंगे ।

एकादश भाव में सूर्य व बुध बुधादित्य योग भी बना रहा हैं । इसलिए प्रधानमंत्री मोदी हमेशा राजा की ही तरह रहेंगे, साथ देश को और सम्माजनक स्थिति में पहुँचा देंगे ।

मंगल ग्रह की महादशा

डॉ. शास्त्री के मुताबिक़ मई 2023 से मंगल में गुरु की अंतरदशा 21 अप्रैल 2024 तकचलेगी , मंगल की महादशा 29 नवम्बर 2021 से 29 नवम्बर 2028 तक रहेगी । इसलिए मंगल की महादशा में भी प्रधानमंत्री मोदी को बहुत लाभ होगा । भारतीय सेना का सम्मान पूरी दुनिया मी बढ़ेगा । रोचक पंच महापुरुष योग के कारण पीएम मोदी की छवि एक दबंग नेता की होगी । गुरु की अंतर्दशा होने से दुनिया के सभी नेता मोदी को अपना नेता मानेंगे । और दशम भाव में शुक्र के होने से चुनौतियाँ तो बहुत मिलेंगी परंतु गुरु के कारण उन सबसे बाहर निकलजाएँगे । वर्ष 2028 तक मंगल की महादशा के कारण विश्व में सेना का वर्चस्व बढ़ेगा ।

प्रधान मंत्री मोदी के लिए लोकसभा चुनाव कैसा रहेगा

डॉ. अशोक शास्त्री के अनुसार मंगल में गुरु की अन्तर्दशा के कारण चलरहे लोकसभा के चुनाव में एनडीए को भारी विजय मिलेगी । भाजपा को 327 और एनडीए को 34 कुल मिलाकर 361 सीटों के साथ ही नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे । अप्रैल 2024 से जून 2025 तक मोदी जी देशहित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे । वहीं जून 2025 से 2026 तक मोदी जी को स्वास्थ संबंधी परेशानी होगी । इस अवधि में उन्हें खान पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। कुलमिलाकर नवम्बर 2028 तक निष्कंटक राजसत्ता का योग हैं । विपक्ष या दुश्मन कितना भी प्रबल हो सन् 2028 अंत तक मोदी जी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा ।

( डॉ. अशोक शास्त्री )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *