इन्दौर। रणजीत हनुमान मंदिर में भंडारे के दौरान अचानक मची भगदड़, एक की मौत – देखें VIDEO

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम को अखंड भंडारा हुआ। भंडारे में करीब 20 हजार लोग प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे थे। इस बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार गोविंद नगर बाणगंगा निवासी विजय पिता सुंदरलाल प्रजापति (48) की भीड़ में दबने से मौत हो गई। विजय मोहल्ले के साथियों के साथ रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचा था। घटना के तुरंत बाद मंदिर के सेवादार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मौत साइलेंट अटैक से हुई है।

बताया जा रहा है कि भंडारे में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भगदड़ मची। वहीं मौके पर एम्बुलेंस और सुरक्षाकर्मियों की भी व्यवस्था नहीं थी। अचानक भीड़ बढ़ने से लोग रैलिंग में उलझ गए और एक दूसरे पर गिरे पड़े। हड़बड़ाहट में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि वीआईपी को अंदर लेने से व्यवस्था बिगड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *