इंदौर। आईआईएम के सीनियर प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत

इंदौर के आईआईएम कैंपस राऊ में सीनियर प्रोफेसर विजय कुमार गुप्ता (53 साल) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार शाम उनकी कैंपस में ही तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू करने के पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। राऊ पुलिस ने मामला जांच में लिया है। प्रो. गुप्ता आगरा के रहने वाले हैं। परिवार में उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *