सावधान!  Google Play Store पर आया नया बग, स्मार्टफोन्स की बैटरी हो रही है जल्दी ख़त्म

Google Play Store पर आए लेटेस्ट अपडेट के साथ एक नया बग आ गया है। यह बग कई पॉप्युलर ब्रैंड के स्मार्टफोन्स की बैटरी तेजी से खर्च कर रहा है। OnePlus, Oppo और Asus के स्मार्टफोन्स इस बग से प्रभावित होने वाले डिवाइसेज में शामिल हैं। इसके अलावा सैमसंग, वीवो और कई दूसरी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के चुनिंदा हैंडसेट्स के यूजर्स ने भी ऐसी ही शिकायत की है।
Androidheadlines की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक Play Store में इस बग के आने का कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि ये समस्या सीपीयू के असामान्य उपयोग के कारण हो रही है। क्योंकि सीपीयू का असामान्स उपयोग आपके स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता को खराब करता है।

रिपाोर्ट के मुताबिक Play Store एक डाउनलोड सर्विस है जो विभिन्न मोबाइल चिप्स को ओवरड्राइव की ओर धकेल रही है। इस समस्या की शिकायत के साथ कुछ यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। सामने आए इन स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि वाकई बैटरी पर बग का काफी बुरा असर पड़ा है। इससे प्रभावित उपयोगकर्ताओं का कहना है कि बैटरी का 70% से अधिक Play Store पर खत्म हो रहा है।

बता दें कि Google ने अभी तक इस मुद्दे को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह बग केवल Play Store के नए अपडेट में मौजूद है। जिसे हाल ही में बिल्ड नंबर 22.0.18 नाम से रिलीज किया गया था। इस वर्जन को 24 सितंबर को पेश किया गया था। कुछ यूजर्स ने अपनी शिकायत में कहा है​ कि Google News को मिले नए अपडेट की वजह से बैटरी खत्म होने की समस्या आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *