एमपी। मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात

भोपाल। उज्जैन (Ujjain) में प्रचार के दौरान रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कहा कि केंद्र सरकार (Central government) और प्रदेश (State) की पॉलिसी (policy) एक समान है। मध्यप्रदेश (MP) सरकार सीएए लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और केंद्र से आदेश मिलते ही मध्यप्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने जा रहे हैं। पूरा प्रदेश मोदीमय और भाजपामय है, यह सभी को मालूम है। मोदी मैजिक सभी के सिर चढक़र बोल रहा है। मध्यप्रदेश में 3 चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है। चौथे चरण के लिए 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। यह सभी सीटें आदिवासी और जनजाति क्षेत्र की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी और दलित समुदाय भी कांग्रेस से दूर चला गया है। यह समुदाय भी अब कांग्रेस की सच्चाई को भांप गया है और स्वीकारने लगा है कि मोदी ही उनका जीवन स्तर सुधार सकते हैं।

नोटा का समर्थन करने वाली कांग्रेस की मति मारी गई

इंदौर में कांग्रेस द्वारा नोटा का समर्थन करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है। नोटा का समर्थन करना लोकतंत्र के लिए नकारात्मक सोच है। उनके प्रत्याशी अक्षय बम के भाजपा में शामिल होने के बाद अब भी इंदौर में 14 प्रत्याशी हैं। कांग्रेस चाहती तो इनमें से किसी का भी समर्थन कर सकती थी।

भारत को कमजोर समझने की कांग्रेस को कीमत चुकाना होगी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान का सम्मान करने वाले बयान की मुख्यमंत्री ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही दिक्कत है कि वह भारत को कमजोर समझती है। भारत आज बहुत ताकतवर देश है। भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं की जा सकती। कांग्रेस की इसी सोच के चलते उसे इसकी कीमत चुकाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *