मध्यप्रदेश। टायर फटने से बेकाबू हुआ इंडियन आर्मी का ट्रक, बस से टकराया; दो जवान समेत पांच की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh District) में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो आर्मी जवानों और तीन अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री (Oswal Factory) के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार आर्मी के ट्रक (Army Truck) का टायर फटने से वह यात्री बस (Tour bus) से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। इस दौरान एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक आर्मी के ट्रक का टायर फटा और वह बस से टकरा गया। हादसे में बस सवार तीन यात्री और 2 आर्मी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, हादसे की सूचना पर आर्मी के कई अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *