भारत सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी की
Unlock5:-
15 अक्टूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोलने के लिए राज्य सरकार को निर्णय लेने की छूट दी गई है, माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी : भारत सरकार
सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाजत, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए खोले जा सकेंगे स्विमिंग पुल।
सामाजिक / शैक्षणिक / खेल / मनोरंजन / सांस्कृतिक / धार्मिक / राजनीतिक सम्मेलन और अन्य मंडलियों को कंटेनमेंट जोन के बाहर 100 व्यक्तियों की अधिकतम क्षमता के साथ मंजूरी होगी : भारत सरकार

