
Kohli- Anushka reaction on RCB Enter IPL Playoffs: आरसीबी टीम ने सीएसके (RCB vs CSK IPL 2024) को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया. सीएसके को बेंगलुरु ने 27 रनों से हराकर यह करिश्मा कर दिखाया. आरसीबी ने लगातार 6 मैच जीतकर आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाने में सफलता हासिल की है. बता दें कि जैसे ही सीएसके को हार मिली वैसे ही किंग कोहली (VIrat Kohli react on RCB Win) ने आक्रमक अंदाज में तो जश्न मनाया ही बल्कि कुछ देर के बाद वो भी काफी इमोशनल नजर आए थे. ऐसा होना भी लाजमी है. किसी को यकीन नहीं था कि आरसीबी ऐसा करिश्मा करने के बाद आईपीएल में क्वालीफाई करने में सफल हो जाएगी. वहीं, दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी वाइफ अनुष्का शर्म (Virat Kohli wife Anushka Sharma reaction) भी RC के प्लेऑफ (RCB in IPL 2024 Play Offs) में पहुंचने के बाद इमोशनल दिखीं. आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भी शेयर किया है.
बता दें कि सीएसके को हराने के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. कोहली की खुशी देखने लायक थी. वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसी भी काफी खुश थे. खिलाड़ियों की खुशी सातवें आसमान पर थी.
मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 218 रन बनाए थे जिसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर में 191 रन 7 विकेट पर बना पाई. वैसे, सीएसके को प्लेऑफ में जाने के लिए
Aaarrr Ceeee Beeee ❤️👏
6️⃣ in a row for Royal Challengers Bengaluru ❤️
They make a thumping entry into the #TATAIPL 2024 Playoffs 👊
Scorecard ▶️ https://t.co/7RQR7B2jpC#RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/otq5KjUMXy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2024
आरसीबी के यश दयाल (Yash Dayal)ने आखिरी ओवर में 17 रनों का बचाव पर सीएसके के सपने को तोड़ दिया .इस सीजन शुरूआती मैचों में लगातार हार मिलने के बाद बेंगलुरु ने जबरदस्त वापसी की और आखिरी के 6 में से 6 मैच जीतकर करिश्मा कर दिया. आरसीबी की जीत के बाद फैन्स ने भी पूरे स्टेडेयिम में जश्न मनाया.