
अक्टूबर में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। ये बदलाव 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 32 रुपये तक महंगा होकर 1166 रुपये हो गया है। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम पिछले महीने की तरह 594 रुपये पर स्थिर है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर है।
महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर कीमत 1133.50 रुपए से बढ़कर 1166 रुपए पर आ गई है। सिलेंडर 32 रुपए तक महंगा हो गया है। मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1089 रुपए से बढ़कर 1113.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। इसमें 24.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी 35 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
19 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

14.2 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

लगातार तीसरे महीने नहीं बढ़े दाम
अगस्त और सितंबर में भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले जुलाई महीने में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपए तक कीमतें बढ़ाई गई थी। वहीं, इससे जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा हो गया था। जबकि, मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।