मध्यप्रदेश। एप से वाइस चेंज कर कॉलेज टीचर की आवाज मे झांसा देकर बुलाते…7 छात्राओं से किया रेप; ऐसे पकड़े गए आरोपी – देखें VIDEO

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में आवाज बदलने वाले मैजिक वॉइस एप के जरिये तीन आरोपियों ने 7 से अधिक कॉलेज छात्राओं को झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एप से कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज मंगवाने के नाम पर सुनसान जगह बुलाते थे। शक न हो, इसके लिए उन्हें पहले ही बता देते कि उन्हें तय स्थान पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा जो उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा।

मामले की सभी पीड़िताएं एसटी वर्ग की हैं। आरोपी उन कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा निंदनीय कार्य करने वाले समाज के दुश्मन हैं। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय एसआईटी टीम का भी गठन किया गया है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में सरकार को घेरा है।

एक पीड़ित की शिकायत पर जांच हुई तो हुआ खुलासा

एक पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो जांच में खुलासा हुआ। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस अफसरों के मुताबिक अभी तक आरोपियों ने 7 छात्राओं से दुष्कर्म की बात कबूली है। 4 छात्राओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िताओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यू-ट्यूब पर देखकर आवाज बदलने वाले एप की ली जानकारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) और उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। ब्रजेश प्रजापति ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया। दूसरी पत्नी से एक बच्ची है। आरोपी पेशे से मजदूर है, पर उसने यूट्यूब पर इस तरह के आवाज बदलने वाले एप की जानकारी ली और इसे अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किया। इसके बाद से छात्राओं को निशाना बनाना शुरू किया।

हाथों में जलने के निशान से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

दुष्कर्म की शिकात करने वाली चार छात्राओं में से एक ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने वाले अपने चेहरे को कपडे़ से ढके रहते थे। लेकिन जो पहली बार दुष्कर्म करता उसके दोनों हाथों में जलने के निशान है। पीड़ित ने पुलिस को जो बताया उसके अनुसार, फिर लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया।

 

 

रीवा आईजी ने कुसमी की एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 9 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।

रंजना मैडम के नाम से कॉल.. कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से मिले नंबर

आरोपी ब्रजेश और उसके दोस्तों ने सीधी जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। इन पर रंजना मैडम बनकर कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। आरोपियों ने बताया कि ये सब तीन महीने से कर रहे थे। हालांकि, पुलिस को इस पर विश्वास नहीं है।

आईजी रीवा रेंज महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि अभी तक आरोपियों ने सात छात्राओं से रेप की बात कबूली है, लेकिन ये संख्या बढ़ भी सकती है। इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया गया है।

रीवा आईजी ने जांच के लिए बनाई 9 सदस्यीय SIT

रीवा आईजी ने कुसमी की एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 9 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। टीम में रोशनी सिंह के अलावा मझौली थाना प्रभारी एसआई दीपक सिंह, एसआई प्रीति वर्मा, एसआई केदार परौहा, एसआई दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक महेंद्र पाटले, आरक्षक विवेक द्विवेदी, आरक्षक प्रतीक्षा तिवारी, आरक्षक प्रदीप मिश्रा समेत 9 सदस्य शामिल हैं।

सीएम बोले- आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा –

कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उच्च स्तरीय जांच की मांग

कांग्रेस ने इस मामले को सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा –

सीधी के इस मामले पर कमलनाथ ने भी ट्वीट किया

कमलनाथ ने सरकार से छात्राओं की सहायता की मांग की

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *