आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा कोरोना योद्धाओं का किया जायेगा सम्मान

आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा कोरोना योद्धाओं का किया जायेगा सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर 2 अक्टूबर शुक्रवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए।

संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।

इंदौर 01 अक्टूबर गुरुवार ।

आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान 2 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 2.30 से कर्णावत भोजनालय स्कीम 54 विजय नगर इंदौर मध्यप्रदेश में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया जायेगा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला,इंदौर प्रेस क्लब महासचिव श्री हेमन्त शर्मा,दैनिक 6pm के समूह सम्पादक श्री सतीश जोशी,दैनिक दोपहर के प्रधान सम्पादक श्री नवनीत शुक्ला इंडेक्स हॉस्पिटल एंव रिसर्च सेंटर के चेयरमैन श्री सुरेश भदौरिया,महंत श्री 1008 त्रिवेणी गिरी महाराज,सन्त श्री नरेशानंद भारती समाजसेवी अशोक खंडेलवाल,लोक सम्पर्क ब्यूरो इंदौर के उप निदेशक श्री मधुकर पंवार, जनसम्पर्क कार्यालय इंदौर के सूचना अधिकारी श्री महिपाल अजय, अहिल्यावाणी.com के चीफ एडिटर श्री अनमोल तिवारी को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष,mpu बेब न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ कमलेश श्रीवंश करेंगे।
ऊक्त जानकारी प.आर के शुक्ला,चंद्रमोहन श्रीवास्तव,मुकुल खत्री,धीरज पांडेय, बाबूलाल कुमावत,मनीष गुर्जर,अशोक कुमावत,सचिन चौकसे ने देते हुए बताया की कार्यक्रम में पत्रकार देवेंद्र साहू,ब्रजेश शुक्ला,राजेन्द्र सचदेव,कुमावत जागृति पत्रिका उज्जैन के सम्पादक श्री मनोहर लाल कुमावत,समाजसेवी राकेश गुर्जर(वार्ड 22) डॉ, श्रद्धा दुबे (वार्ड 33) जगमोहन गडवाल ( वार्ड33) डॉ. सुनीता श्रीवास्तव (उज्जैन) वकील महेश भोरहरी,अंजना शर्मा,गगन बाकड़िया,फ़िल्म डायरेक्टर सुनील सोलंकी,संध्या प्रजापति,का सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया जायेगा।
कार्यक्रम के पश्चात संघ के नवनियुक्त पदाधिकारिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश श्रीवंश एंव उपस्थित अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *