इरफान पठान का ट्वीट, ‘कुछ लोगों के उम्र महज आंकड़ा है, कुछ लोगों को टीम से बाहर करने का कारण…’ क्या धोनी पर साधा निशाना?

             

चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में काफी संघर्ष करते नजर आए। धोनी को सबसे फिट क्रिकेटर्स में गिना जाता है लेकिन आखिरी दो ओवरों में वह स्ट्राइक भी नहीं बदल पा रहे थे। इस बीच उन्होंने छोटे ब्रेक भी लिए। धोनी ने भी मैच के बाद माना था कि गेंद उनके बल्ले के बीचोंबीच नहीं आ रही थी। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। उनकी टीम 165 रन का टारगेट हासिल नहीं कर पाई। चेन्नै को लगातार तीसरी हार मिली।

मैच के बाद धोनी ने अपने स्वास्थ्य पर अपडेट दी। उन्होंने कहा कि वह मौसम के चलते दिक्कत में आ रहे थे। उन्होंने कहा चिंता की कोई बात नहीं है इस तरह के मौसम में गला सूख जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने धोनी की फिटनेस पर भी सवाल उठाए क्योंकि वह जुलाई 2019 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं।
इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्विटर पर धौनी पर निशाना साधा है। हालांकि, ट्वीट में उन्होंने धौनी की नाम नहीं लिया और इशारों-इशारों में निशाना साधा।

पठान ने ट्वीट करके कहा कि कुछ खिलाड़ियों के कुछ लोगों के लिए उम्र नंबर है, जबकि कुछ लोगों को इसके चलते बाहर कर दिया जाता है। गौरतलब है कि धौनी इस साल आइपीएल में बल्लेबाजी के दौरान जूझते दिखाई दे रहे हैं। वह पहले की तरह मैच फिनिश करने में सफल नहीं हो रहे हैं।
इससे पहले नीचे खेलने को लेकर भी धौनी की आलोचना हो चुकी है। पिछले दिनों पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने को लेकर महेंद्र सिंह धौनी के फैसले की आलोचना की थी। राजस्थान के खिलाफ धौनी सातवें नंबर आए थे। इसके बाद गंभीर ने कहा था कि उन्होंने मोर्चे से अगुआई नहीं की।

बहरहाल, धौनी ने इसे लेकर कहा था कि 14 दिन तक क्वारंटाइन पर रहने का खराब प्रभाव पड़ा है। उन्होंने लंबे समय से बल्लेबाजी नहीं की है। इसके अलावा 14 दिन के क्वारंटाइन से भी मदद नहीं मिली। वहीं, हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद धौनी ने माना कि वह गेंद को मिडिल नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह गेंद को जोर से मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मार नहीं पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *