
कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया को वैक्सीन का ही सहारा है। कोविड के 150 से भी ज्यादा टीकों पर दुनियाभर में रिसर्च और ट्रायल हो रहे हैं। अभी तक किसी भी वैक्सीन को ग्लोबल यूज के लिए अप्रूव नहीं किया गया है। केवल रूस ने एक वैक्सीन Sputnik V को अगस्त में मंजूरी दी थी जिसके बड़े पैमाने पर फेज-3 ट्रायल के नतीजों का दुनिया इंतजार कर रही है। भारत में भी कोविड के तीन टीकों का फेज 2/3 ट्रायल चल रहा है। इनमें से दो वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों ने ही डेवलप की हैं। कोविड टीका कब तक आएगा, किसको पहली डोज मिलेगी, ये सब सवाल हैं जिनके जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन रविवार को देंगे। ‘संडे संवाद’ कार्यक्रम में हर्षवर्धन भारत का कोविड वैक्सीन प्लान सामने रखेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा है- कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत की योजना के बार में ज्यादा जानने के लिए दोपहर एक बजे ट्यून करें। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा- हमें कोरोना की वैक्सीन कब तक मिलेगी? सबसे पहले वैक्सीन किसे लगाई जाएगी? 2021 की दूसरी तिमाही में लिए सरकार के पास कोरोना टीकाकरण को लेकर क्या लक्ष्य है? ऐसे कई सवालों के जवाब रविवार को संडे संवाद कार्यक्रम के जरिए दिया जाएगा।
भारत में फिलहाल तीन वैक्सीन का ट्रायल जारी:-देश में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन(Covaxin), जायडस कैडिला की जाइकोव-डी और ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन है। भारत में बड़े पैमाने पर अलग-अलग कोरोना वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल चल रहा है। बाकी दो वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है। इस बीच फार्मा कंपनी डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज ने बताया कि रूस में आखिरी चरण का ट्रायल होने के बाद और फिर रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद वह रूस की वैक्सीन का भारत में डिस्ट्रीब्यूशन करेगी।
कब आएगी वैक्सीन ?
देश में दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार हुई हैं, वे अभी ट्रायल से गुजर रही है। दूसरे दौर के ट्रायल में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और भारत बायोटेक की बनाई वैक्सीन Covaxin है।