इंदौर। लसूड़िया इलाके में 14वीं मंजिल से गिरकर एडंवास स्कूल की नाबालिग छात्रा की मौत, स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा

इंदौर के लसूड़िया इलाके में 14वें फ्लोर से गिरकर एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक घटना निपानिया इलाके की है।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक छात्रा का नाम अंजलि शर्मा है। वह सुबह स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी। इस दौरान वह स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट चली गई। यहां से लिफ्ट से ऊपर गई फिर वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है।

                         घटनास्थल पर छात्रा

जानकारी के मुताबिक छात्रा एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ाई करती है। वहीं उसके परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

इंदौर में ऊंची बिल्डिंग से छात्रा के कूदने की दो माह में यह दूसरी घटना

2 माह पहले 16वीं मंजिल से कूदी बीटेक छात्रा

इंदौर में पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16वें फ्लोर से कूदकर कॉलेज छात्रा ने सुसाइड कर लिया। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (22) यहां दोस्त से मिलने आई थी। मुस्कान का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें वह एक्टिवा से आते दिख रही है। पिनेकल ड्रीम्स तक आने के लिए उसने रैपिडो बुक की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *